लाइव न्यूज़ :

अपनी प्राइवेट फाइल को कंप्यूटर में रखना है सेफ तो फोल्डर को इस तरह लगाएं लॉक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 8, 2019 07:21 IST

आप अपने डेटा फाइल या डॉक्यूमेंट को लॉक करके रख सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको इसी का तरीका बताने जा रहे हैं।

Open in App

आपके कंप्यूटर में कुछ ऐसी फाइलें भी होती हैं जिन्हें आप हर किसी के साथ शेयर करना नहीं चाहते। इनमें आपके पर्सनल फोटोज, वीडियो या कुछ डॉक्यूमेंट्स मौजूद होते हैं जिन्हें आप प्राइवेट रखना चाहते हैं। लेकिन कभी गलती से किसी के पास अगर आपका डेटा चला जाए तो यह आपके लिए परेशानी बन सकता है।

ऐसे में आप अपने डेटा फाइल या डॉक्यूमेंट को लॉक करके रख सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको इसी का तरीका बताने जा रहे हैं।

इस फीचर का करना होगा इस्तेमाल:

माइक्रोसॉफ्ट विडोंज ऑपरेटिंग सिस्टम में फाइल्स और फोल्डर को लॉक करने के लिए इनक्रिप्टिंग फाइल्स का विकल्प दिया गया है। इसकी मदद से आप किसी भी कंप्यूटर में मौजूद फाइल और फोल्डर को लॉक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह फीचर विंडोज 10, विंडोज 8.1, विंडोज 8, विंडोज Vista और विंडोज XP में मौजूद है। इससे आप दूसरे यूजर से अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

ऐसे करें लॉक:

1. सबसे पहले कंप्यूटर में मौजूद आपके उस फोल्डर या फाइल को सेलेक्ट करें जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।

2. अब उस फाइल या फोल्डर पर राइट क्लिक करें। राइट क्लिक करने के बाद आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे जिनमें आपको Properties को सेलेक्ट करना होगा।

3. इसके बाद आपके सामने एक नई पॉपअप विंडो ओपन होगी। अब इसमें दी गई General टैब में नीचे की ओर दिए गए Advance बटन पर क्लिक करें।

4. अब फिर एक नई विंडो आपके सामने खुलेगी। यहां आपको Encrypt Contents to Secure Data का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर टिक करके OK बटन पर क्लिक करें।

5. इस प्रक्रिया को पूरा करने के कुछ देर बाद वो फोल्डर या फाइल Encrypt हो जाएगा और आपकी फाइल लॉक हो जाएगी। लॉक होने के बाद आपकी फाइल हरे रंग में दिखेगी जिसे दूसरा कोई ओपन नहीं कर सकेगा।

टॅग्स :कंप्यूटरटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!

स्वास्थ्यSummer Fruits: गर्मियों में सुबह उठते ही जरूर खाएं ये फल, दिन भर रहेंगे हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक

टेकमेनियाप्रकाश का ठोस रूप संचार में ला सकता है क्रांति

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की