लाइव न्यूज़ :

शराब के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस राज्य में शुरू हुई होम डिलीवरी

By भाषा | Updated: May 21, 2020 17:55 IST

स्वीगी के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अनुज राठी ने कहा, ‘‘सुरक्षित और जवाबदेह तरीके से अल्कोहल की घरों तक आपूर्ति के जरिये हम खुदरा दुकानदारों के लिये अतिरिक्त कारोबार सृजित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है। स्वीगी ने कानून के अनुसार अल्कोहल की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाये हैं।

खाने के सामान के आर्डर के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली स्वीगी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने झारखंड की राजधानी रांची में अल्कोहल (शराब) घरों पर आपूर्ति करने का काम शुरू कर दिया है। 

कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है। स्वीगी ने एक बयान में कहा कि रांची में घरों तक शराब की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है, राज्य के अन्य शहरों में एक सप्ताह के भीतर यह शुरू हो जाएगा। 

बयान के अनुसार कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलिवरी’ के लिये संबंधित राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है। 

स्वीगी ने कानून के अनुसार अल्कोहल की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाये हैं। इसमें अनिवार्य रूप से उम्र और उपयोगकर्ता के सत्यापन के उपाय शामिल हैं। 

स्वीगी के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अनुज राठी ने कहा, ‘‘सुरक्षित और जवाबदेह तरीके से अल्कोहल की घरों तक आपूर्ति के जरिये हम खुदरा दुकानदारों के लिये अतिरिक्त कारोबार सृजित कर सकते हैं। साथ ही शराब की दुकानों पर भीड़-भाड़ की समस्या भी दूर होगा और समाजिक दूरी को बढ़ावा मिलेगा।’’ 

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास प्रौद्योगिकी और ढांचागत सुविधा है जिससे वह छोटे-छोटे गली-मोहल्ले भी सामानों की आपूर्ति कर सकती है। कंपनी किराना सामानों और कोविड-19 राहत उपायों का दायरा बढ़ाने जैसी पहल के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। 

बयान के अनुसार स्वीगी ने राज्य सरकारों के दिशानिर्देश के अनुसार लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावाजों का सत्यापन करने के बाद अधिकृत खुदरा दुकानदारों के साथ गठजोड़ किया है।

टॅग्स :झारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की