Startup Yulu-Zomato: स्टार्टअप युलू और जोमैटो में गठजोड़, हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाने का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 3, 2023 08:02 PM2023-04-03T20:02:07+5:302023-04-03T20:03:20+5:30

Startup Yulu-Zomato: 2026 तक इन ई-स्कूटर की तैनाती के बाद इनके जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।

Startup Yulu-Zomato Yulu ties up with Zomato to provide e-scooter for food deliveries providing 25,000-35,000 units serving three-lakh green deliveries | Startup Yulu-Zomato: स्टार्टअप युलू और जोमैटो में गठजोड़, हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाने का लक्ष्य

युलू अपने प्रस्तावित ई-स्कूटर डेक्स की 25-30 हजार इकाइयों की आपूर्ति जोमैटो को करेगी।

Highlights डिलिवरी भागीदारों को अधिक आय हासिल करने में मदद करेगी। युलू अपने प्रस्तावित ई-स्कूटर डेक्स की 25-30 हजार इकाइयों की आपूर्ति जोमैटो को करेगी।

Startup Yulu-Zomato: इलेक्ट्रिक बाइक साझा करने वाले स्टार्टअप युलू ने जोमैटो के साथ एक साझेदारी की है। इसके तहत युलू अपने प्रस्तावित ई-स्कूटर डेक्स की 25-30 हजार इकाइयों की आपूर्ति जोमैटो को करेगी। युलू ने बयान में कहा कि 2026 तक इन ई-स्कूटर की तैनाती के बाद इनके जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।

कंपनी के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती लागत और वित्तीय चुनौतियों के चलते डिलिवरी भागीदार के तौर पर काम करने के इच्छुक युवाओं को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। युलू ने कहा कि वह सुविधाजनक किराया योजनाओं की पेशकश करेगी और डिलिवरी भागीदारों को अधिक आय हासिल करने में मदद करेगी। 

Web Title: Startup Yulu-Zomato Yulu ties up with Zomato to provide e-scooter for food deliveries providing 25,000-35,000 units serving three-lakh green deliveries

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे