लाइव न्यूज़ :

startup: देश में एक लाख यूनिकॉर्न और 10-20 लाख स्टार्टअप संभव, केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा- सरकार, शासन और अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण का विस्तार और भी तेज होने वाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 18:59 IST

startup: देश में एक लाख यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) और स्टार्टअप की संख्या लगभग 10-20 लाख तक पहुंचने की क्षमता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार, शासन और अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण का विस्तार और भी तेज होने वाला है। देश की उस यात्रा में योगदान करने का मौका मिल रहा है...।भारत की सफलता उसके सामने वृद्धि के व्यापक अवसरों का संकेत मात्र है।

startup: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि नवोन्मेष, उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के साथ-साथ डिजिटल क्षेत्र में दबदबे के साथ भारत की सफलता उसके सामने वृद्धि के व्यापक अवसरों का संकेत मात्र है। उन्होंने कहा कि देश में एक लाख यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर के मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) और स्टार्टअप की संख्या लगभग 10-20 लाख तक पहुंचने की क्षमता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के रूप में दो साल पूरे करने वाले चन्द्रशेखर ने कहा कि भारत द्वारा बनाया गया डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे ने दुनिया को दिखाया है कि कैसे प्रौद्योगिकी को लोगों, समाज और समुदायों और बड़े पैमाने पर देश को लाभ पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “सरकार, शासन और अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण का विस्तार और भी तेज होने वाला है।” चंद्रशेखर ने पिछले दो वर्षों में भारत के डिजिटल एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के उपायों पर काम करने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश है।

हम 100-104 यूनिकॉर्न और एक लाख स्टार्टअप के बारे में बात करते हैं। लक्ष्य वास्तव में एक लाख यूनिकॉर्न और लगभग 10 से 20 लाख स्टार्टअप हैं। यह एक प्रकार का अवसर है जिसे इंडिया टेकेड (प्रौद्योगिकी का दशक) वास्तव में युवा भारतीयों के लिए प्रस्तुत करता है। मैं उत्साहित हूं, कि मुझे इस देश की उस यात्रा में योगदान करने का मौका मिल रहा है...।”

टॅग्स :Startup IndiaGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की