लाइव न्यूज़ :

सत्या नडेला ने भारतीय कंपनियों के सीईओ को दी नसीहत, कहा- 'तकनीकी रूप से सक्षम बनने की जरूरत'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 24, 2020 14:21 IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा कि प्रौद्योगिकी में बदलाव के लिए कंपनी आंतरिक प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता देती है।

Open in App

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों से समावेशी प्रौद्योगिकी क्षमता का निर्माण करने को कहा है। तीन दिन की भारत यात्रा पर आए नडेला ने सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के ‘फ्यूचर डीकोडेड सीईओ सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता विकसित करनी चाहिए। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाधान समावेशी हों।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दशक के दौरान ‘एग्रीगेटर’ उभरे हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। नडेला ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि डिजिटल बदलाव उत्पादकता बढ़ाने वाला हो। उन्होंने कहा कि भारत में 72 प्रतिशत सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरियों प्रौद्योगिकी उद्योग से बाहर हैं।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा कि प्रौद्योगिकी में बदलाव के लिए कंपनी आंतरिक प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि कंपनी में हमारा प्रयास होता है कि अच्छी प्रतिभाओं को रोका जाए और इसके लिए हमें बाहर से लोग नहीं ढूंढने पड़ें।

टॅग्स :सत्य नाडेलामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्वट्रप द्वारा 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद, बिग टेक कंपनियों ने एच-1बी वीज़ा धारकों को रविवार से पहले लौटने की सलाह दी

कारोबारReshma Kewalramani: मुंबई में जन्मी महिला मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई के साथ फॉर्च्यून की '100 सबसे शक्तिशाली' सूची में शामिल

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की