लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy S9 Plus का आया नया वेरिएंट, जानें कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 15, 2018 17:37 IST

कंपनी ने जानकारी दी है कि सनराइज गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है। इस फोन को 20 जून से चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसनराइज़ गोल्ड एडिशन सिर्फ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगासैमसंग का कहना है कि सनराइज़ गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है

नई दिल्ली, 15 जून: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S9+ को इसी साल की शुरूआत में लॉन्च किया है। अब इसका एक और कलर वेरिएंट भारत में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट में सनराइज गोल्ड एडिशन को पेश किया गया है। बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 (MWC) के ठीक बाद इसे कोरल ब्लू, पर्पल और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया था। लॉन्च के बाद सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को नए अवतार में भारत में लॉन्च किया गया है। 

हालांकि, गैलेक्सी एस 9 प्लस का नया सनराइज गोल्ड एडिशन सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 68,900 रुपये रखी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि सनराइज गोल्ड वेरिएंट लिमिटेड एडिशन फोन है। इस फोन को 20 जून से चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy S9 Plus की प्री-बुकिंग Flipkart और सैमसंग शॉप से शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। सैमसंग इसके साथ एक बार स्क्रीन बदलने की गारंटी भी दे रही है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड या पेटीएम मॉल से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 9,000 रुपये कैशबैक भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- OnePlus 6 के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड, इस खुशी पर कंपनी दे रही है डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

Samsung Galaxy S9+ के स्पेसिफिकेशन

यह फोन 10एनएम 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। आपको आउट ऑफ एंड्रॉयड 8 ओरियो का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में गीगाबिट एलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी-टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। दोनों ही फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।

ये भी पढ़ें- Facebook आपके माउस के मूवमेंट पर भी रखता है नजर, जुटाता है ये जानकारियां

सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की