लाइव न्यूज़ :

तीन कैमरा वाले Samsung Galaxy M40 की आज पहली सेल, लॉन्च ऑफर्स पर मिलेंगे खास फायदे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 18, 2019 10:51 IST

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की जाएगी। इसके अलावा फोन को सैमसंग (Samsung) के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy M40 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की जाएगीफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगीसैमसंग गैलेक्सी के M सीरीज का यह चौथा फोन है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अपने M सीरीज के तहत Galaxy M40 को लॉन्च किया है। Samsung Galaxy M40 की आज यानी 18 जून को भारत में पहली सेल रखी गई है। बता दें कि अभी तक इस स्मार्टफोन को भारत में ही लॉन्च किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की जाएगी। इसके अलावा फोन को सैमसंग (Samsung) के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी के M सीरीज का यह चौथा फोन है।

Samsung Galaxy M40

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

कीमत पर गौर करें तो सैमसंग गैलेक्सी M40 को भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। वहीं, फोन को दो कलर ऑप्शंस मिडनाइट ब्लू और सीवॉटर ब्लू में बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M40 खरीदने पर रिलायंस जियो (Jio) की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स को 255 रुपये के रीचार्ज पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स को 18 महीनों तक के लिए अडिशनल 0.5 जीबी डेटा भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M40

Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिेकेशन्स

ड्यूल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच फुल-HD+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है और ये एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड One UI पर चलता है। साथ ही इसमें कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो हैंडसेट में ऑडियो वाइब्रेशन भी पैदा करता है। इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और Adreno 612 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 32 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा मौजूद है। साथ ही इस स्मार्टफोन में  स्लो-मो, 4K रिकॉर्डिंग और हायपरलैप्स का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए यहां 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में मौजूद है।

Samsung Galaxy M40

Galaxy M40 की मेमोरी 128 जीबी की है, जिसे कार्ड की सहायता से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यहां फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक में दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3,500mAh की बैटरी दी है। साथ ही यहां 15W फास्ट-चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीअमेजनस्मार्टफोनमोबाइलफोनसेलजियो कैश बैक ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की