लाइव न्यूज़ :

24 MP सेल्फी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A7 (2018), जानें इसके खास फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 25, 2018 17:00 IST

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया था। Samsung Galaxy A7 (2018) के दो वेरिएंट बाजार में पेश किए गए हैं। इसमें एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में है 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्लेसेल्फी दीवानों के लिए Samsung के हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दियाGalaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा

नई दिल्ली, 25 सितंबर: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के बढ़ते दबदबे को चुनौती देने के लिए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को उतार दिया है। सैमसंग ने मिड रेंज सेगमेंट में अनोखे फीचर वाला हैंडसेट Samsung Galaxy A7 (2018) को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। कंपनी का यह ट्रिपल रियर कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung के इस गैलेक्सी हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है। बता दें कि सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया था। Samsung Galaxy A7 (2018) के दो वेरिएंट बाजार में पेश किए गए हैं। इसमें एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

 Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) की कीमत 23,990 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा। इसके अलावा यह सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग ऑपेरा हाउस में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग ओपेरा हाउस में यह फोन 27 सितंबर और 28 सितंबर को खरीदने के लिए मिलेगा। इसके बाद दूसरे रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया जाएगा। हैंडसेट ब्लू, प्रीमियम ब्लैक और स्ट्राइकिंग ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

फोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ड्यूल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल