लाइव न्यूज़ :

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने 20 करोड़ ट्विटर यूजर्स के इमेल और पते लीक होने का किया दावा, रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2023 08:23 IST

उल्लंघन के पीछे हैकर या हैकर्स की पहचान या स्थान का कोई सुराग नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि यह 2021 की शुरुआत में हुआ हो।

Open in App
ठळक मुद्देएक्सपर्ट ने दावा किया कि 200 मिलियन से अधिक ट्विटर यूजर्स के ईमेल पते हैक की गई। 24 दिसंबर को डेटा हैक की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 एक सुरक्षा शोधकर्ता ने बुधवार को दावा किया कि 200 मिलियन से अधिक ट्विटर यूजर्स के ईमेल पते हैक की गई और उन्हें सार्वजनिक (एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर पोस्ट) कर दिया। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि इसे कब, कैसे और कौन हैक किया। और मामले में ट्विटर ने क्या कार्रवाई की?

इजराइली साइबर सिक्योरिटी-मॉनिटरिंग फर्म हडसन रॉक के सह-संस्थापक एलन गाल ने लिंक्डइन पर लिखा इस उलंघन से बहुत सारी हैकिंग, लक्षित फिशिंग और डॉक्सिंग को बढ़ावा मिलेगा। गाल ने इसे सबसे महत्वपूर्ण लीक में से एक बताया है। गाल ने 24 दिसंबर को डेटा हैक की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 ट्विटर ने उस रिपोर्ट पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। और न ही उस तारीख से उल्लंघन के बारे में पूछताछ का जवाब दिया। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि ट्विटर ने मामले की जांच करने या उसका समाधान करने के लिए क्या कार्रवाई की है।

रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि फोरम पर डेटा प्रामाणिक था और ट्विटर से आया था। ब्रीच-नोटिफिकेशन साइट हैव आई बीन प्वेन्ड के निर्माता ट्रॉय हंट ने लीक हुए डेटा को देखा और ट्विटर पर कहा कि जैसा बताया गया काफी हद तक वैसा ही लग रहा है।

उल्लंघन के पीछे हैकर या हैकर्स की पहचान या स्थान का कोई सुराग नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि यह 2021 की शुरुआत में हुआ हो। उस वक्त एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण नहीं किया था। 

 

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की