लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो फाइबर हुआ लॉन्च, जानिए इसकी खास बातें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 7, 2019 13:09 IST

कंपनी ने कहा कि जो लोग वार्षिक उपयोक्ता सदस्यता लेंगे उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। जियोफाइबर के ‘गोल्ड’ और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी भी दिया जाएगा। ये प्लान 1,299 रुपये मासिक से शुरू होंगे।

Open in App

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा ‘Jio Fiber’ गुरुवार (5 सितंबर) से शुरू कर दी है। कंपनी ने 699 रुपये मासिक किराये पर न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देने की पेशकश की है। यहां हम आपको बता रहे हैं जियो फाइबर से जुड़ी कुछ खास बातें...

- जियोफाइबर पर एक जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड वाला प्लान 8,499 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बयान में कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा के तहत देशभर में उसके ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट, फ्री वायस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी।

- कंपनी ने कहा कि जो लोग वार्षिक उपयोक्ता सदस्यता लेंगे उन्हें मुफ्त सेटटॉप बॉक्स दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को वार्षिक प्लान खरीदना होगा। जियोफाइबर के ‘गोल्ड’ और उसके ऊपर के प्लान के साथ एक टीवी भी दिया जाएगा। ये प्लान 1,299 रुपये मासिक से शुरू होंगे।

- जियो गीगा फाइबर में ग्राहकों को 1 जीबीपीएस तक अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स मिलेंगी। इसके अलावा बच्चों को ध्यान में रखते हुए गेमिंग, होम नेटवर्किंग और डिवाइस सिक्योरिटी की सेवाएं भी मिलेंगी। वहीं वर्चुअल रियलिटी का अनुभव और प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म की सेवाएं भी मिलेगी।

 Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स...

- अगर आप Jio GigaFiber की सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट jio.com पर जाना होगा या gigafiber.jio.com/registration पर जाएं।

- वेबसाइट पर जाने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने घर पर जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन चाहते या फिर ऑफिस में? इनमें से किसी एक को सेलेक्ट करने के बाद आपके एड्रेस के लिए पूछा जाएगा।

- एड्रेस देने के बाद आपकी पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जानी जाएगी। मोबाइल और ई-मेल आईडी देते वक्त ध्यान रखें कि आपकी ओर से दी गई जानकारी गलत न हो। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

- ओटीपी एंटर करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और इसके बाद Jio की ओर से आपके पास एक ई-मेल और एक मैसेज आएगा। इसके बाद जियो के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और फिर आपका जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन एक्टिव किया जाएगा।

नोट: आपको बता दें कि फिलहाल जियो और जियो गीगाफाइबर के नाम से कई सारी वेबसाइट चल रही हैं जिनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरजियोमुकेश अंबानीरिलायंस जियोधार्मिक खबरेंरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की