लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone: 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 6, 2019 13:14 IST

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने 3 दिसंबर से ही अपने नए टैरिफ लागू कर दिए थे। अपने नए टैरिफ प्लान में कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने के साथ उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स को भी कम कर दिया है। अगर आप भी 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को लेना चाहते हैं और कंफ्यूज है कि कौन सी कंपनी का प्लान आपके लिए बेस्ट होगा तो हम आपकी मदद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने 3 दिसंबर से ही अपने नए टैरिफ लागू कर दिए थेनए टैरिफ प्लान में कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने के साथ उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स को भी कम कर दिया है

रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान आज से लागू हो गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के घाटे के चलते सभी ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में वृद्धि की है। इसमें Reliance Jio, Vodafone-idea, Airtel ने अपने नए प्रीपेड प्लान की कीमतों से पर्दा भी उठा दिया है।

एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने 3 दिसंबर से ही अपने नए टैरिफ लागू कर दिए थे। अपने नए टैरिफ प्लान में कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने के साथ उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स को भी कम कर दिया है। तीनों कंपनियों ने अपने लगभग सभी पॉपुलर प्लान्स को पहले से 40 प्रतिशत महंगे कर दिए हैं। कंपनियों के ये प्लान तीन तरह से पेश किए गए हैं जिनमें 84 दिन की वैलिडिट वाले प्लान भी शामिल हैं।

अगर आप भी 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को लेना चाहते हैं और कंफ्यूज है कि कौन सी कंपनी का प्लान आपके लिए बेस्ट होगा तो हम आपकी मदद करेंगे।

जियो के नए टैरिफ प्लान दूसरों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक सस्ते, महंगे होने के बाद भी फायदा" src="https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/686x514/jio-vs-airtel-vs-vodafone-pwas-800x600_201912131325.jpg" />

हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इससे आप आसानी से समझ पाएंगे कि 84 दिन की वैलिडिटी वाला कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट है।

Airtel के 84 दिन की वैधता वाले प्लान

598 रुपये

इसमें आपको रोज 1.5 जीबी डेटा, एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट (अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए), रोज 100 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम समेत अन्य फायदे मिलेंगे।

698 रुपये

इस पैक के साथ रोज 2 जीबी डेटा, एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट, रोज 100 एसएमएस और एयरटेल एक्सट्रीम समेत अन्य फायदे मिलेंगे।

Vodafone-idea के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान

599 रुपये

इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, वोडाफोन-आइडिया पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

699 रुपये

इस पैक के साथ रोज 2 जीबी डेटा, वोडाफोन-आइडिया पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

Jio के 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान

555 रुपये

जियो के इस प्रीपेड प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा, जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

599 रुपये

इस प्रीपेड पैक में आपको रोज 2 जीबी डेटा, जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 एफयूपी मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिलायंस जियोजियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडियाटेलीकॉमटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की