लाइव न्यूज़ :

Jio ने जनवरी में 4G डाउनलोड स्पीड में मारी बाजी, अपलोड स्पीड में Idea अव्वल : ट्राई

By भाषा | Updated: February 16, 2019 14:51 IST

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ जनवरी में 6.7 एमबीपीएस रही जो दिसंबर माह में 6.3 एमबीपीएस थी। वहीं आइडिया की स्पीड 6 एमबीपीएस से गोता लगाकर 5.5 एमबीपीएस जा पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ जनवरी में 6.7 एमबीपीएस रहीअपलोड स्पीड के मामले में आइडिया नंबर एक रहीरिलायंस जियो और अपलोड में आइडिया पिछले कई महीनों से शीर्ष पर हैं

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक जनवरी में 4जी डाउनलोड की औसत गति के मामले में जियो अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एयरटेल से दोगुना तेज रही। ट्राई की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने जियो के 4G नेटवर्क की औसत डाउनलोड गति 18.8 एमबीपीएस (मेगाबाइट पर सेकेंड) रही, जबकि Airtel नेटवर्क की औसत गति 9.5 एमबीपीएस रही।

दिसंबर माह में जियो नेटवर्क की औसतन डाउनलोड स्पीड 18.7 एमबीपीएस जबकि एयरटेल की औसत डाउनलोड गति 9.8 एमबीपीएस रही थी। एयरटेल, Vodafone और Idea 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराते हैं, वहीं जियो केवल 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराती है।

jio

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ जनवरी में 6.7 एमबीपीएस रही जो दिसंबर माह में 6.3 एमबीपीएस थी। वहीं आइडिया की स्पीड 6 एमबीपीएस से गोता लगाकर 5.5 एमबीपीएस जा पहुंची। हालांकि आइडिया और वोडाफोन के दूरसंचार कारोबार का विलय हो गया है और अब यह वोडाफोन आइडिया के तहत काम कर रही है किंतु ट्राई ने जनवरी के लिए दोनों के आंकड़े अलग-अलग दिखाए हैं।

idea

अपलोड स्पीड के मामले में आइडिया नंबर एक रही। कंपनी की औसत अपलोड स्पीड, दिसंबर महीने के 5.3 एमबीपीएस मुकाबले बढ़कर जनवरी में 5.8 एमबीपीएस हो गई। 5.4 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन दूसरे और 4.4 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे नंबर पर रही। 3.8 एमबीपीएस 4जी अपलोड स्पीड के साथ एयरटेल सबसे निचले पायदान पर जा पहुंची।

उल्लेखनीय है कि 4जी डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो और अपलोड में आइडिया पिछले कई महीनों से शीर्ष पर हैं।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोआईडियाआइडिया सेल्यूलरवोडाफ़ोनएयरटेलट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की