लाइव न्यूज़ :

जियो का सबसे बड़ा धमाका, एक साथ 17 राज्यों के 50 शहरों में शुरू की 5जी सर्विस

By अंजली चौहान | Updated: January 24, 2023 15:46 IST

कंपनी अपनी इस उपलब्धि से बहुत उत्साहित है। कंपनी का दावा है कि साल 2023 खत्म होने से पहले पूरे देश में 5जी की सर्विस शुरू हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो ने एक साथ 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5जी सर्विस को लॉन्च किया। एक साथ इतने शहरों में डेटा सर्विस देने वाली रिलायंस पहली कंपनी बन गई है।कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2023 खत्म होने से पहले पूरे देश में 5जी सर्विस की सुविधा दे दी जाएगी।

भारत की टेलीकॉम कंपनी रिलायंसजियो ने मंगलवार को 5जी सर्विस को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक साथ 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा देने का  ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च है, जिसमें 184 शहरों को हाई इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जो यूजर्स इन शहरों में आते हैं उन्होंने जियो वेकलम सर्विस देगा और 1 जीबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। 

पहली ऑपरेटर बनी कंपनी 

रिलायंस जियो ने सर्विस लॉन्च करने के साथ ही बताया कि एक साथ इतने शहरों में 5जी सर्विस देने वाली ये पहली ऑपरेटर कंपनी बन गई है। जियो की ओर से कहा गया है कि दुनियाभर में ये पहला रिकॉर्ड बना है कि एक साथ इतने शहरों में सर्विस को लॉन्च किया गया है। 

दिसंबर 2023 तक पूरे देश में होगी 5जी सर्विस 

कंपनी अपनी इस उपलब्धि से बहुत उत्साहित है। कंपनी का दावा है कि साल 2023 खत्म होने से पहले पूरे देश में 5जी की सर्विस शुरू हो जाएगी। कंपनी की ओर से ये भी कहा गया है कि उन्होंने इंटरनेट की स्पीड को भी बढ़ा दिया है ताकि यूजर्स इसका फायदा ले सकें। 

इन शहरों को मिलेगी 5जी की सुविधा

रिलायंस जियो ने अपनी इस सर्विस को आंध्र प्रदेश के सात, असम में एक, छत्तीसगढ़ में तीन, आठ हरियाणा में, एक गोवा, एक झारखंड, पांच कर्नाटक, एक केरल, तीन महाराष्ट्र, 6 ओडिशा, तीन तमिलनाडु, चार उत्तर प्रदेश, दो पश्चिम बंगाल, एक तेलंगाना, एक पुडुचेरी और पंजाब के एक शहर समेत इन  राज्यों के शहरों में अपनी सर्विस देगा। 

बता दें कि 5जी सर्विस को पाने के लिए यूजर्स को अपने फोन में My Jio App को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को ओपन करने के बाद अगर आपके शहर में 5जी सर्विस रोल आउट हो गई है तो आप नेटवर्क सर्च उस पर क्लिक कर लें। 5जी नेटवर्क को कनेक्ट करने के बाद ऐप पर वेलकम ऑफर नजर आएगा। इस टैप पर क्लिक करके आप सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

टॅग्स :जियोजियो फोनइंटरनेटदिल्लीभारतमुंबईरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की