लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio Happy New Year offer: रिलायंस ने नए साल पर दिया यूजर्स को दिया 399 रु का 100% कैशबैक ऑफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2018 09:54 IST

Reliance Jio Happy New Year offer सभी पुराने प्रीपेड और नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए मान्य है। इसके तहत 399 रुपये का रीचार्ज कराने वालों को जियो वाउचर मिलेगा।

Open in App

नए साल के मौके पर Reliance Jio ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 399 रुपये का विशेष Happy New Year offer पेश किया है। इस ऑफर के तहत 28 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच ग्राहक अपने प्री-पेड फोन रीचार्ज करा सकेंगे। इस ऑफर के तहत 399 रुपये का रीचार्ज कराने वाले प्रीपेड यूजर्स को 399 रुपये का  AJIO वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का लाभ ग्राहक अपने MyJio app के जरिए ले सकेंगे।

AJIO वाउचर से ग्राहक जियो के शॉपिंग पोर्टल पर खरीदारी कर सकेंगे। Jio के प्रीपेड कस्टमर अपने My Jio App, ऑनलाइन रीचार्ज और रिलायंसजियो रिटेलर से भी रीचार्ज करा सकते हैं। रीचार्ज कराने के 72 घण्टों के अंदर ग्राहक को अपने जियो ऐप में 399 रुपये का वाउचर मिल जाएगा। 

Reliance Jio का यह ऑफर सभी पुराने प्रीपेड और नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए मान्य है। हालाँकि नए ग्राहकों को 399 रुपये के Jio Happy New Year offer के साथ ही 99 रुपये में Jio’s prime membership लेनी होगी। यानी Reliance Jio के नए ग्राहकों को Happy New Year offer का लाभ लेने के लिए कुल 498 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

Reliance Jio Happy New Year offer के लाभ

रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत ग्राहकों को 84 दिनों तक प्रतिदिन 1.5 जीबी 4G डाटा, असीमित वायस कॉल और रोजाना 100 निशुल्क एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इन 84 दिनों में यूजर्स कुल 126 जीबी डाटा यूज कर सकेंगे। जो यूजर्स अपने डेली डाटा लिमिट का इस्तेमाल कर लेंगे उन्हें उसके बाद 64Kbps की स्पीड इंटरनेट स्पीड के साथ असीमित डाटा इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। 

इसके अलावा यूजर्स 84 दिनों तक Jio App पर Jio TV और Jio Money जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। 

रीचार्ज के 84 दिनों की मियाद खत्म होने के बाद यूजर्स की इनकमिंग कॉल आती रहेगी लेकिन बाकी सुविधाओं के लिए उसे फिर से रीचार्ज कराना होगा। 

रिलायंस जियो को 5 सितंबर 2016 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया था। जियो ने लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों को सीमित सेवाएं तीन महीने के लिए मुफ्त दी थीं। 

टॅग्स :जियो कैश बैक ऑफरजियोरिलायंस जियोरिलायंसमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की