लाइव न्यूज़ :

Idea यूजर्स को मिलेगा रोज के 5GB और 7GB डाटा, साथ ही 3,300 रुपये तक का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 23, 2018 12:45 IST

आइडिया देशभर में 4जी वीओएलटीई फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआइडिया सेल्युलर ने 998 रुपये का नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया हैहर दिन इस्तेमाल करने के लिए 5 जीबी 4जी/2जी डेटा मिलेगा

नई दिल्ली, 23 मार्च। टेलिकॉम कंपनियों में चल रही डाटा वॉर का सिलसिला जारी है। कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हर रोज नए-नए प्लान लॉन्च कर रही है। इसी क्रम में प्राइवेट सेक्टर की आइडिया सेल्यूलर ने भी अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोज 5 जीबी और 7 जीबी का डाटा मिलेगा। आपको बता दें कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 998 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

दरअसल, आइडिया कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 998 रुपये और 1298 रुपये के दो प्लान लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ खास मिलेगा आइडिया के इन प्रीपेड प्लान में।

इसे भी पढ़ें: Vivo V9 स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें इसका लाइव इवेंट

Idea का 998 रुपये का प्रीपेड प्लान

आइडिया के 998 रुपये प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ हर रोज 5 जीबी 4G/2G डाटा मिलेगा। इसी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज के 100 SMS की सुविधा होगी। यूजर्स वॉयस कॉल में रोज 250 मिनट ही मुफ्त बातें कर सकते हैं और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की होगी। अगर आप तय सीमा से ज्यादा बातें करते हैं तो आपको हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देनी होगी।

यह रीचार्ज पैक आइडिया मैजिक ऑफर के साथ आता है जिसके तहत प्रीपेड सब्सक्राइबर को आइडिया ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज कराने पर 3,300 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि आइडिया देशभर में 4G VoLTE फीचर की टेस्टिंग कर रही है। पहले इस पैक को उड़ीसा में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन कर्नाटक सर्कल में यह पैक 28 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है। लेकिन आइडिया मैजिक कैशबैक ऑफर का फायदा नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: BSNL दे रहा यूजर्स को 45GB डाटा, नए प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा

Idea का 1,298 रुपये का प्रीपेड प्लान

आइडिया ने चुनिंदा सर्कल में 1,298 रुपये वाला पैक पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 35 दिन की वैलिडिटी के साथ हर रोज 7 जीबी डाटा मिलेगा। आइडिया का 1,298 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा इस रीचार्ज पैक के साथ 3,300 रुपये का आइडिया मैजिक कैशबैक ऑफर भी है।

टॅग्स :जिओआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की