लाइव न्यूज़ :

Jio ने अमरनाथ यात्रियों के लिए लॉन्च किया नया स्पेशल प्लान, मिलेंगे कई फायदे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2019 17:32 IST

Reliance Jio के इस अमरनाथ स्पेशल प्लान की कीमत 102 रुपये है जिसमें यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो के इस अमरनाथ स्पेशल प्रीपेड प्लान की कीमत 102 रुपये है।इसकी वैधता सात दिनों की होगी।Jio के 102 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए हमेशा ही कुछ न कुछ खास ऑफर पेश करती रही है। अब कंपनी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है जो खासतौर पर अमरनाथ यात्रियों के लिए लाया गया है। यह एक प्री-पेड प्लान है।

जियो के इस अमरनाथ स्पेशल प्लान की कीमत 102 रुपये है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है जिसमें यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं। बता दें कि हर साल इस तीर्थयात्रा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जियो ने ये प्लान जारी किया है।

Jio

102 रुपये वाले प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

Jio के 102 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और रोजाना 500 एमबी डेटा मिलेगा। 500 MB खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है। बता दें कि इस प्लान पर जियो प्राइम मेंबरशिप लागू नहीं होता है, इसलिए इस प्लान में जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। 

इस प्लान को खास तौर पर श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है, जो विभिन्न राज्यों से जम्मू कश्मीर में आते हैं। चूंकि जम्मू कश्मीर में प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए रोमिंग सुविधा पर रोक है, इसलिए देशभर से अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के दौरान भी अपने घर वालों से जुड़े रहें इसके लिए जियो ने ये प्लान जारी किया है।

amarnath-yatra

बुधवार को जियो ने Facebook के साथ मिलकर डिजिटल उड़ान प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्लान के तहत Jio फोन यूजर्स को हर शनिवार इंटरनेट, फेसबुक और फोन के फीचर से जुड़े टिप्स मिलेंगे। जियो ने ये कदम पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए उठाया है। बता दें कि जियो यूजर्स की संख्या 31.48 करोड़ पहुंच गई है।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की