लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio 5G: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की बड़ी कामयाबी, सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क स्थापित किया,  निर्धारित मानदंडों के अनुरूप परीक्षण के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 16:09 IST

Reliance Jio 5G: परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिलायंस जियो को 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसभी दूरसंचार सर्किल में 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क स्थापित करने की जानकारी दी है।26 गीगाहर्ट्ज और 3,300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर 5जी सेवाओं के परीक्षण में सफल घोषित किया गया है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

Reliance Jio 5G: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क स्थापित करने की सूचना सरकार को देते हुए कहा है कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इसके परीक्षण के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने दूरसंचार विभाग को भेजे एक पत्र में देश के सभी दूरसंचार सर्किल में 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क स्थापित करने की जानकारी दी है।

इनमें से 10 प्रतिशत स्थानों को 5जी सेवाओं के परीक्षण के लिए चुना जाएगा। सूत्रों ने कहा कि परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिलायंस जियो को 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

इस बीच, जियो को गुजरात सर्किल में 26 गीगाहर्ट्ज और 3,300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर 5जी सेवाओं के परीक्षण में सफल घोषित किया गया है। इसकी सूचना दूरसंचार विभाग के गुजरात सर्किल ने ट्विटर पर दी है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

रिलायंस जियो समेत सभी दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं का नेटवर्क स्थापित करने में जुटी हुई हैं। पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं अत्यधिक तीव्र गति से वीडियो को डाउनलोड करने और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लाखों फोन को समर्थन देने में सक्षम होंगी।

टॅग्स :रिलायंस जियोमुकेश अंबानी5जी नेटवर्कReliance Industries Limitedजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की