लाइव न्यूज़ :

रेडमी नोट 8 प्रो की आज धमाकेदार सेल, खरीद पर मिलेगा आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 13, 2019 11:29 IST

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी आज इस फोन को शानदार लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देRedmi Note 8 Pro कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन हैरेडमी नोट 8 प्रो फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Redmi Note 8 Pro Sale: अगर आप बजट कीमत में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल शाओमी के लेटेस्ट मोबाइल फोन रेडमी नोट 8 प्रो को आज (13 दिसंबर) बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बिक्री आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, मी होम स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर होगी।

खासियतों की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी आज इस फोन को शानदार लॉन्च ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराने वाली है।

Redmi Note 8 Pro की कीमत

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स

इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूजर्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है।

यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। ड्यूल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनस्मार्टफोनमोबाइलसेलअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की