लाइव न्यूज़ :

8000 रुपये से कम कीमत वाले Redmi 8 की सेल आज, बड़ी बैटरी से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 14, 2019 11:21 IST

शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 8 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। रेडमी 8 (Redmi 8) के स्मार्टफोन की खासियतों की अगर बात करें तो इसमें 5,000एमएएच की बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। अगर आप शाओमी के स्मार्टफोन Redmi 8 को खरदीने की सोच रहे हैं तो आज आपके पास सही मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी Redmi 8 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर करेगीरेडमी 8 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है

चीनी कंपनी शाओमी के बजट स्मार्टफोन (Budget Smartphones) रेडमी 8 को आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप शाओमी के स्मार्टफोन Redmi 8 को खरदीने की सोच रहे हैं तो आज आपके पास सही मौका है। कंपनी फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर करेगी।

शाओमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 8 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। रेडमी 8 (Redmi 8) के स्मार्टफोन की खासियतों की अगर बात करें तो इसमें 5,000एमएएच की बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।

Redmi 8 की भारत में कीमत और सेल टाइम

रेडमी 8 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, 4जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की बिक्री फिलहाल 7,999 रुपये की कीमत पर की जा रही है।

Redmi 8 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट के अलावा Xiaomi के ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। रेडमी 8 ग्राहकों के लिए ऐमेरॉल्ड ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू कलर वेरिएंट्स में मौजूद होगा।

Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ 6.22-इंच HD+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 4GB रैम, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप (12MP + 2MP), फ्रंट में 8MP कैमरा और 64GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा यहां USB टाइप-C पोर्ट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रेड्मी बजट फ़ोनशाओमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की