लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म! Redmi 7A की आज होगी लॉन्चिंग, कीमत और फीचर्स में होगा सबसे अलग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2019 12:31 IST

भारत में Xiaomi Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन होगा Redmi 7A। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि स्पेशल फीचर की घोषणा आज रेडमी 7ए के लॉन्च इवेंट की की जाएगी।

Open in App

लंबे इंतजार के बाद Xiaomi भारत में आज Redmi 7A को लॉन्च करने वाला है। शाओमी ने इस फोन को चीनी बाजार में दो महीने पहले ही लॉन्च कर दिया था। चीन के बाद अब यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि यूजर्स की ओर से Redmi A सीरीज को शानदार रेस्पॉन्स मिला है और आने वाला स्मार्टफोन भी रेडमी ए सीरीज का हिस्सा है।

बता दें कि भारत में Xiaomi Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन होगा Redmi 7A। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Xiaomi Redmi 7A के भारतीय वेरिएंट में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 रियर सेंसर होगा जबकि चीनी वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर था।

Redmi 7A

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि स्पेशल फीचर की घोषणा आज रेडमी 7ए के लॉन्च इवेंट की की जाएगी। Redmi India पिछले काफी समय से टीजर जारी कर इस बात का इशारा दिया है कि Redmi Note 7 और Mi A2 में इस्तेमाल किया कैमरा फीचर दिया जा सकता है।

Redmi 7A का लॉन्च इवेंट ऐसे लाइव देखें (Redmi 7A Launch Event Live Streaming)

अगर आप शाओमी रेडमी 7ए का लॉन्च इवेंट लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के आधिकारिक साइट पर दोपहर 12 बजे से देख सकते हैं। कंपनी रेडमी 7ए को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को यूट्यूब के साथ यहां दिए गए विडियो लिंक को क्लिक कर देखा जा सकता है।

Redmi 7A के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सबसे पहले इसमें दिए जाने वाले कैमरा का जिक्र होना चाहिए। फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि रेडमी 7ए के रियर में 12 मेगापिक्सल का SonyIMX 486 सेंसर मौजूद रहेगा। बता दें की फोन के चाइनीज वेरियंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो AI फेस अनलॉक सपॉर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही आज फोन के एक खास फीचर से भी पर्दा उठेगा जो चीनी वेरियंट से मिसिंग है।

रेडमी 7ए में 720x1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन 2जीबी रैम के साथ क्वालकॉम 439 एसओसी प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 ओएस दिया गया है।

फोन 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी के इंटरनल स्चोरेज वेरियंट में आता है। यूजर फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000mAH की बैटरी दी गई है।

Redmi 7A की कीमत व उपलब्धता

भारतीय बाजार में रेडमी 7ए की कीमत क्या होगी अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, चीन में इसके 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 549 युआन (करीब 5,500 रुपये) और 2जीबी+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 599 युआन (करीब 6,000 रुपये ) है।

माना जा रहा है कि कंपनी भारत में भी इसे इसी कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है। फोन की उपलब्धता की बात करें तो कंपनी इसे फिल्पकार्ट और अपने ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराएगी।

टॅग्स :रेड्मी बजट फ़ोनशाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की