लाइव न्यूज़ :

48MP कैमरा वाला Realme 5 सीरीज भारत में आज होगा लॉन्च, 4 कैमरे वाला होगा सबसे सस्ता फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 20, 2019 11:32 IST

Realme 5 and Realme 5 pro: रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर दिए होंगे। साथ ही इनमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

Open in App
ठळक मुद्देRealme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीदरियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगास्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Realme 5

चीनी कंपनी रियलमी भारत में आज अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इन फोन्स को Realme 5 और Realme 5 pro नाम से पेश करेगी। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो फोन्स में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। Realme 5 Pro में 48MP क्वाड कैमरा सेटअप मौजूद है।

यह इवेंट भारत में दोपहर को 12.30 बजे आयोजित किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्ट किए गए हैं। अगर आप इस इेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल साइट 'realmeIndia' यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो  को फ्लिपकार्ट पर पहले ही टीज किया जा चुका है, जिसमें से Realme 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट बेचा जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कई डिटेल्स लीक हो चुकी है।

भारतीय बाजार में रियलमी अपने बजट स्मार्टफोन्स को लेकर ज्यादा जाना जाता है। ऐसे में खबर है कि कंपनी इन दोनों फोन्स को दूसरे 48MP कैमरा फोन्स के मुकाबले कम कीमत में बाजार में लॉन्च कर सकती है।

क्वाड कैमरा स्पीडस्टर दिया है नाम

Realme ने रियलमी 5 प्रो को क्वाड कैमरा स्पीडस्टर नाम दिया है। यह बात सामने आ चुकी है कि रियलमी 5 प्रो में बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा लेकिन इसके डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर आदि की जानकारी 20 अगस्त को ही सामने आएंगी।

सबसे कम कीमत में आने वाला क्वॉड रियर कैमरा फोन

कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने फोन की कीमत की पुष्टि कर दी है। माधव सेठ ने 15 अगस्त की सुबह ट्वीट कर इस फोन के कुछ डीटेल्स शेयर किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह 10,000 रुपये से कम में आने वाला दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन है। कीमत के मामले में यह रियलमी 4 के बराबर ही है जिसे कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया था।

रियलमी 5 भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में कंपनी एक पावरफुल चिपसेट देने वाली है।

फोन में होगा दमदार प्रोसेसर

सेठ ने अपने ट्वीट में भी कहा कि यह दमदार चिपसेट क्वॉलकॉम का है जिसे पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हाल ही में गीकबेंच पर एक रियलमी का एक मॉडल RMX1911 स्पॉट किया गया था जो स्नैपड्रैगन 665 एसओसी प्रोसेसर से लैस था। माना जा रहा है कि यही मॉडल लेटेस्ट रियलमी 5 है।

10 हजार रु से कम हो सकती है कीमत

रियलमी 5 सीरीज को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि कंपनी इन फोन्स को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कीमत को लेकर आई लीक के बाद यह फोन काफी चर्चा में आने लगा था क्योंकि इतनी कम कीमत में 4 रियल कैमरे वाला यह पहला फोन होगा।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनमोबाइलएंड्राइड स्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की