लाइव न्यूज़ :

Realme 3i बजट स्मार्टफोन को आज खरीदने का मौका, फोन पर मिल रहा 5,750 रुपये कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 30, 2019 11:14 IST

Realme 3i Sale: रियलमी 3आई को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है उसके बावजूद फोन में ड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी दी गई है जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बनाता है। इस फोन को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और आप भी अगर इसे नहीं खरीद पाए तो आज मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देहीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है रियलमी 3आईRealme 3i एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता हैरियलमी 3आई के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए

Realme 3i Sale: चीनी कंपनी रियलमी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3i को आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराने वाली है। फोन को दो रैम और स्टोरेड ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे होगी जो कि फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइस स्टोर से खरीदा जा सकता है।

रियलमी 3आई को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है उसके बावजूद फोन में ड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी दी गई है जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बनाता है। इस फोन को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और आप भी अगर इसे नहीं खरीद पाए तो आज मौका है।

Realme 3i

Realme 3i कीमत (Realme 3i Price):

रियलमी 3i के दो वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से पहला 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

वहीं, दूसरे 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट्स डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड कलर में उपलब्ध हैं।

Realme 3i

Realme 3i सेल ऑफर्स: (Realme 3i Sale Offer)

रियलमी के इस डिवाइस को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने पर 5,750 रुपये कीमत का कैशबैक डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि वाउचर के रूप में आपको मिलेगा। इसमें 2,200 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक 222 वाउजर्स के जरिए दिए जा रहे हैं, जिनमें से हर वाउचर 100 रुपये का है। इसके अलावा बाकी 4,800 रुपये के वाउचर MakeMyTrip, Myntra और Zoomcar पर मिल रहे हैं, जिन्हें 299 रुपये का प्रीपेड प्लान रिचार्ज करवाने के बाद अवेल किया जा सकता है। इसके अलावा 1,500 रुपये का 10 प्रतिशत सुपरकैश MobiKwik पर मिल रहा है।

Realme 3i के स्पेसिफिकेशंस (Realme 3i Specification):

स्मार्टफोन में 6.22 इंच का ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.30 प्रतिशत है। यह स्मार्टफोन डायमंड-कट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। Realme 3i स्मार्टफोन डायमंड ब्लू, डायमंड रेड, डायमंड ब्लैक कलर में मिल रहा है। बात करें कैमरा की तो Realme 3i स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, स्मार्टफोन के रियर में AI ड्यूल कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेकंडरी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Realme 3i

सिक्यॉरिटी फीचर्स की बात करें तो Realme 3i स्मार्टफोन में AI फेशियल और फिंगरप्रिंट अनलॉक दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,230 mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में आप 21 घंटे की वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज पर आप 11 घंटे PUBG खेल सकते हैं और फुल चार्ज बैटरी पर आप 13 घंटे YouTube विडियो देख सकते हैं।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की