लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति रतन टाटा तुक्के में बने स्टार्टअप इनवेस्टर, इन बड़ी कंपनियों में कर रखे हैं इनवेस्ट

By भाषा | Updated: October 16, 2019 17:30 IST

टाटा यह सारे निवेश अपनी निजी निवेशक कंपनी आरएनटी एसोसिएट्स के माध्यम से करते हैं। कंपनियों के अपने चुनाव के बारे में टाटा ने कहा कि वह किसी कंपनी में निवेश करने का निर्णय अपने सहज-ज्ञान के आधार पर करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरतन टाटा ने कहा, मेरा स्टार्टअप निवेशक बन जाना एक दुर्घटना (बिना सोच-विचार के शुरुआत) की तरह है।उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब मैं सेवानिवृत्त हुआ तो मैं टाटा समूह की जिम्मेदारी से मुक्त हो गया।

दर्जनभर से ज्यादा स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करने वाले उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का मानना है कि वह एक ‘एक्सीडेंटल स्टार्टअप निवेशक’ हैं। निजी तौर पर किए गए इन निवेशों को वह ‘एक दुर्घटना’ करार देते हैं। प्रौद्योगिकी से जुड़ी नए दौर की स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करने वाले टाटा सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। 

एप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली ओला हो या डिजिटल भुगतान क्षेत्र की पेटीएम, टाटा दोनों कंपनियों में 2015 से निवेश किए हुए हैं और इनमें निवेश करने वाले शुरुआती निवेशक हैं। स्टार्टअप कंपनियों में उन्होंने अपना सबसे पहला निवेश स्नैपडील में किया था। पेटीएम पर मालिकाना हक रखने वाली वन97 कम्युनिकेशंस में भी उनकी छोटी हिस्सेदारी है। वह कंपनी में सलाहकार भी हैं। 

चिराटे वेंचर्स के चेयरमैन सुधीर सेठी के साथ मंगलवार शाम एक बातचीत में रतन टाटा ने कहा, ‘‘मेरा स्टार्टअप निवेशक बन जाना एक दुर्घटना (बिना सोच-विचार के शुरुआत) की तरह है। जब मैं टाटा समूह के साथ काम कर रहा था, तब भी स्टार्टअप क्षेत्र मुझे हमेशा रोमांचित करता था। लेकिन कहीं ना कहीं इससे दूरी बनी रही क्योंकि यह टाटा समूह के हितों से टकराव था।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब मैं सेवानिवृत्त हुआ तो मैं टाटा समूह की जिम्मेदारी से मुक्त हो गया। इसके बाद मैंने अपनी खुद की जेब से मुझे आकर्षक दिखने वाली कंपनियों में छोटा-छोटा निवेश करना शुरू किया। दो से तीन साल इस क्षेत्र में रहने के बाद यह मेरे लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा। यह क्षेत्र बहुत सक्रिय है और सबसे अच्छे दिमाग वाले लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।’’ 

रतन टाटा ने फिटनेस क्षेत्र की क्योरफिट, मौसम की जानकारी देने वाली क्लाइमासेल, ऑनलाइन वाहन मंच कार देखो, ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी अरबन लैडर, ऑनलाइन चश्मा स्टोर लेंसकार्ट, किराये पर घर उपलब्ध कराने वाली नेस्ट अवे और पालतू जानवरों की देखभाल वाले ऑनलाइन मंच डॉगस्पॉट जैसी स्टार्टअप कंपनियों में निवेश किया है। डॉगस्पॉट जैसी कंपनी में रतन टाटा का निवेश चौंकाने वाला भी नहीं है। उन्हें खुद ‘कैनी’ प्रजाति के कुत्तों का शौक है और उनके पास ऐसे कई कुत्ते हैं। 

टाटा यह सारे निवेश अपनी निजी निवेशक कंपनी आरएनटी एसोसिएट्स के माध्यम से करते हैं। कंपनियों के अपने चुनाव के बारे में टाटा ने कहा कि वह किसी कंपनी में निवेश करने का निर्णय अपने सहज-ज्ञान के आधार पर करते हैं। किसी कंपनी के प्रवर्तक के अंदर की आग (कंपनी के प्रति उसकी लगन), उसका विचार और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले समाधान उनके निर्णय में बड़ी भूमिका अदा करते हैं।

टॅग्स :रतन टाटापेटीएमओला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

विश्व'अमेरिका की लाडला बच्चा योजना', पेटीएम फाउंडर ने ट्रंप के "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" लाने पर ली चुटकी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की