लाइव न्यूज़ :

PUBG हो सकता है इंडिया में बैन! 7वीं कक्षा के बच्चे ने हाई कोर्ट लिखा ये लेटर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 16, 2019 10:56 IST

PUBG गेम को लेकर एयरफोर्स स्कूल सतवारी के सातवीं कक्षा के छात्र कुशाग्र शर्मा ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था जिसमें इसे बंद करने की मांग रखी थी। हाईकोर्ट ने इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसात साल के एक बच्चे की ओर से पबजी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया गया हैPUBG गेम को लेकर एयरफोर्स स्कूल सतवारी के सातवीं कक्षा के छात्र कुशाग्र शर्मा ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा थाइसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने सात साल के एक बच्चे की ओर से पबजी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस को असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल विशाल शर्मा ने केंद्र सरकार की ओर से हासिल किया है जबकि एडिशनल एडवोकेट जनरल अमित गुप्ता ने राज्य मुख्य सचिव की तरफ से मंजूर कर लिया है।

बता दें कि PUBG गेम को लेकर एयरफोर्स स्कूल सतवारी के सातवीं कक्षा के छात्र कुशाग्र शर्मा ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखा था जिसमें इसे बंद करने की मांग रखी थी। हाईकोर्ट ने इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया। गुरुवार को जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस ताशी रबस्टन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला एवं बाल मंत्रालय, सूचना तकनीकी विभाग और मानव संसाधन मंत्रालय के सचिवों के हवाले से केंद्र को यह नोटिस दिया गया है।

PUBG Game

छात्र ने गेम को बंद करने की मांग करते हुए लिखा है कि आज के युवा मोबाइल पर फ्री मौजूद गेम्स के एडिक्ट हो रहे हैं, इनमें एक पबजी भी है। इन मोबाइल गेम्स की वजह से स्टूडेंट अपना टाइम बरबाद करते हैं। युवा इस वक्त को अपनी पढ़ाई पर व्यतीत कर सकते हैं या फिर दूसरी जगह लगा सकते हैं। इन गेम्स की वजह से युवा वर्ग बीमारियों का शिकार हो रहा है। क्योंकि वह इंडोर गेम्स के चक्कर में आउटडोर गेम्स को भूल चुके हैं।

PUBG Game

इससे पहले कई बार ऐसा हो चुका है कि गेम्स की वजह से युवाओं की जान तक चली गई। सुप्रीम कोर्ट को चाहिए कि वह इसमें हस्तक्षेप करे और ऐसे कंटेंट को मोबाइल से हटाएं। इस लेटर को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर केंद्र और राज्य मुख्य सचिव को नोटिस दिया है।

टॅग्स :पबजी गेमजम्मू कश्मीरमोबाइल गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की