लाइव न्यूज़ :

प्रीपेड प्लान की कीमत में दोबारा हो सकती है बढ़ोतरी, जानें कितने प्रतिशत बढ़ेगी कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 16:27 IST

भारत में जियो को छोड़कर सभी टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही हैं। इसी को देखते हुए ये कंपनियां अपने एक महीने वाले टैरिफ प्रीपेड प्लान को जल्द बढ़ा सकती हैं। कंपनियां इनमें प्लान्स बढ़ोतरी करके अपनी कमाई बढ़ाना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2020 के बाद 28 दिन के टैरिफ प्लान्स में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है।भारत में जियो को छोड़कर सभी टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही हैं।

भारत की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल दिसंबर में अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान को बढ़ाया था। अब दोबारा खबरें आ रही है कि ये सभी कंपनियां अपने एक महीने वाले प्रीपेड प्लान को दोबारा बढ़ा सकती हैं। हालांकि मौजूदा समय में यूजर्स को एक महीने के प्लान में पहले के मुकाबले 45 प्रतिशत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। 

कुछ दिन पहले रिलायंस जियो को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने झटका देते  हुए कहा कि 31 दिसंबर 2020 से पहले न्यूनतम कीमत नहीं बढ़ाई जा सकती है। रिलायंस कंपनी ने पहले ही अपने इंटरकनेक्ट चार्ज (IUC) को लागू कर रखा है। ट्राई ने कहा है कि न्यूनतम कीमत में 31 दिसंबर 2020 के बाद बदलाव किया जा सकेगा। हालांकि ट्राई ने जियो के हक में फैसला नहीं दिया है।

भारत में जियो को छोड़कर सभी टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही हैं। इसी को देखते हुए ये कंपनियां अपने एक महीने वाले टैरिफ प्रीपेड प्लान को जल्द बढ़ा सकती हैं। कंपनियां इनमें प्लान्स बढ़ोतरी करके अपनी कमाई बढ़ाना चाहती हैं।  

डेटा प्लान बढ़ोतरी के मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि 28 दिन वाले प्लान को यूज करने वाले लोगों के पास बहुत कम ऑप्शन हैं क्योंकि पिछले महीने 28 दिन वाले प्लान में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद इन प्लान्स की कीमतें 148 रुपये कर दी गई गई थी। एक्सपर्ट का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों को 28 दिन वाले प्लान में ज्यादा डेटा देना चाहिए। 

खबरो के मुताबिक साल 2020 के बाद 28 दिन के टैरिफ प्लान्स में 30 प्रतिशत की तक बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों की डेटा कीमत जियो के आने से पहले जितनी थी उतनी हो जाएगी। 

टॅग्स :प्रीपेड प्लानजियोएयरटेलवोडाफ़ोनटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की