लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 10 मिनट में 40% चार्ज करता है Oppo का आने वाला नया स्मार्टफोन, भारत में आज होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 4, 2018 11:27 IST

ओप्पो ब्रैंड का यह पहला स्मार्टफोन है जो Oppo सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह सिर्फ 10 मिनट में 40% तक चार्ज हो जाएगा। यह इवेंट कंपनी की ओर से मुबंई में आयोजित की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओप्पो का पहला स्मार्टफोन जो Oppo सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगायह डिवाइस कंपनी के R सीरीज का पहला स्मार्टफोन हैमार्केट में ओप्पो आर17 प्रो की सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से होगी

चीनी कंपनी ओप्पो भारत में आज अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 Pro को लॉन्च करने वाली है। बता दें यह डिवाइस कंपनी के R सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। ओप्पो ब्रैंड का यह पहला स्मार्टफोन है जो Oppo सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह सिर्फ 10 मिनट में 40% तक चार्ज हो जाएगा। यह इवेंट कंपनी की ओर से मुबंई में आयोजित की गई है। इवेंट की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी के फेसबुक, ट्वीटर हैंडल्स पर लाइव देखा जा सकेगा।

ओप्पो आर17 प्रो के दूसरी खासियतों के बारे में बात करें तो स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। मार्केट में ओप्पो आर17 प्रो की सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से होगी।

Oppo R17 Pro की भारत में कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग

कंपनी ने फिलहाल ओप्पो आर17 प्रो की कीमत का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि, Oppo का यह स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। चीनी बाजार में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,800 रुपये) और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (करीब 43,900 रुपये) रखी गई है।

Oppo R17 Pro के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। ड्यूल सिम (नैनो) वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा।

Oppo R17 Pro

फोन के कैमरे पर नजर डालें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। Oppo R17 Pro में 3,650 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूक टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए