लाइव न्यूज़ :

6 इंच डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुए Oppo के दो स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 26, 2017 12:08 IST

ओप्पो A75 और ओप्पो A75S में मुख्य फर्क इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता का है।

Open in App
ठळक मुद्देइन दोनों स्मार्टफोन की खास बात है कि ये स्मार्टफोन्स AI आधारित फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी A सीरिज में विस्तार करते हुए दो नए डिवाइस को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन्हें ओप्पो A75 और ओप्पो A75S नाम से ताइवान में पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के इन दो लेटेस्ट स्मार्टफोन में काफी हद तक एक जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। हालांकि इन दोनों फोन्स में स्टोरेज का फर्क है। इन दोनों स्मार्टफोन की खास बात है कि ये स्मार्टफोन्स AI आधारित फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

ओप्पो A75 और ओप्पो A75S की कीमत

ओप्पो A75 और ओप्पो A75S की कीमत की अगर बात करें तो ओप्पो A75 को ताइवान में 10,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 23,506 रुपये) में लॉन्च किया गया है जबकि ओप्पो A75S स्मार्टफोन 11,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 24,850 रुपये) के साथ आता है। ये डिवाइस शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में ताइवान में उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि दूसरे बाजारों में इसके लॉन्च और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ओप्पो A75 के स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो A75 में एक 6 इंच फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का स्क्रीन है। ड्यूल सिम के साथ आने वाला यह डिवाइस 2.5 गीगाहर्टज़ 64 बिट-ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 एमटी6737टी प्रोसेसर पर आधारित है। इसके अलावा ओप्पो A75 एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर आधारित कलर ओएस 3.2 पर काम करता है। फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। वहीं 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ओप्पो A75 में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.8 के साथ एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2,जीपीएस, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी) जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वजन 152 ग्राम है।

ओप्पो A75S के स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो A75S एक ड्यूल सिम (GSM+GSM) स्मार्टफोन है जो कि एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर आधारित कलर ओएस 3.2 पर काम करता है। फोन में 6 इंच का फुलएचडी+ का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस 2.5 गीगाहर्टज़ 64 बिट-ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 एमटी6737टी प्रोसेसर पर आधारित है। डिवाइस में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.8 के साथ एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच बैटरी है।

कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2,जीपीएस, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी) जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वजन 152 ग्राम है। 

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए