लाइव न्यूज़ :

OnePlus ने लॉन्च किया  OnePlus 6 Red Edition, इस दिन शुरू होगी बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 2, 2018 12:41 IST

OnePlus के सीईओ और फाउंडर पीट लाउ का कहना है, 'हमारा मानना है कि ताकत और नजरिया, सहज और विनम्र दोनों हो सकते हैं और हमने OnePlus 6 के रेड एडिशन के साथ यह हासिल करने पर जोर दिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देOnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये हैनए एडिशन की बिक्री इस मार्केट में 16 जुलाई से शुरू होगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 के Red Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 जुलाई से शुरू होगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिजाइन से लैस है। यह मेटालिक रेड शिमर के साथ आएगा। वनप्लस 6 का यह स्पेशन एडिशन Amazon India की वेबसाइट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus के सीईओ और फाउंडर पीट लाउ का कहना है, 'हमारा मानना है कि ताकत और नजरिया, सहज और विनम्र दोनों हो सकते हैं और हमने OnePlus 6 के रेड एडिशन के साथ यह हासिल करने पर जोर दिया है।' कंपनी  OnePlus 6 के स्पेशल एडिशन को भारत के साथ नॉर्थ अमेरिका में भी उपलब्ध कराएगी।

याद रहे कि अभी कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही लॉन्च के 22 दिनों के अंदर कुल 10 लाख OnePlus 6 बेचने की जानकारी दी थी। इसके अलावा रेड एडिशन इस OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट के बड़े परिवार का हिस्सा बन गया है। इससे पहले 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मिडनाइट ब्लैक एडिशन, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मिरर ब्लैक एडिशन व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया जा चुका है। चीन की इस कंपनी ने पहले भी OnePlus 5T का लावा रेड वेरिएंट मार्केट में उतारा था।

ये भी पढ़ें- Vivo V9 का नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus 6 Red Edition की भारत में कीमत

वनप्लस 6 रेड एडिशन की कीमत भारत में 39,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदा जाता है। नए एडिशन की बिक्री भारतीय बाजार में 16 जुलाई से शुरू होगी।

OnePlus 6 रेड एडिशन के स्पेसिफिकेशन और फीचर

दावा है कि OnePlus 6 Red Edition को बनाने में पहले इस्तेमाल नहीं की गई तकनीक को काम में लाया गया है। यह ऑप्टिकल कोटिंग, इवोपरेटिव फिल्म और ग्लास के 6 पैनल के साथ आता है। ग्लास पैनल के ऊपर एक अतिरिक्त एंटी रिफ्लेक्टिव लेयर है। OnePlus ने बताया है कि हैंडसेट में ट्रांसलूसेंट ऑरेंज लेयर है जो रेड बेस लेयर के साथ मिक्स करके रेडियंट ग्लॉसी रेड लुक देता है। हैंडसेट में लाल रंग का मिरर जैसा फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। नए कलर एक्सेंट के अलावा यह एडिशन OnePlus 6 से पूरी तरह से मेल खाता है।

ड्यूल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौजूद हैं 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy Note 9 के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, भेजे गए मीडिया इनवाइट्स

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के इस एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज है 128 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वजन 177 ग्राम।

टॅग्स :वनप्लसअमेजनस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की