लाइव न्यूज़ :

ओला ने ग्राहक से वसूले थे 1800 रुपये अधिक, उपभोक्ता फोरम ने ब्याज सहित राशि लौटाने और मानसिक क्षतिपूर्ति का दिया आदेश

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 17:46 IST

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक नागरिक से ज्यादा राशि वसूलना ओला टैक्सी को महंगा पड़ गया है। उपभोक्ता फोरम के आदेश पर न सिर्फ ज्यादा वसूली राशि ब्याज सहित लौटानी पड़ी है, बल्कि मानसिक क्षति और वाद व्यय की राशि भी अदा करने के आदेश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक नागरिक से ज्यादा राशि वसूलना ओला टैक्सी को महंगा पड़ गया है। उपभोक्ता फोरम ने ज्यादा वसूली राशि ब्याज सहित लौटाने और  मानसिक क्षति की राशि अदा करने के आदेश दिए हैं। ओला ने ग्राहक से तीन बार 600-600 रुपये की राशि ज्यादा वसूल की थी। 

अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक नागरिक से ज्यादा राशि वसूलना ओला टैक्सी को महंगा पड़ गया है। उपभोक्ता फोरम के आदेश पर न सिर्फ ज्यादा वसूली राशि ब्याज सहित लौटानी पड़ी है, बल्कि मानसिक क्षति और वाद व्यय की राशि भी अदा करने के आदेश दिए गए हैं। ओला की ओर से ग्राहक से एक बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार 600 रुपए ज्यादा वसूले थे। इस मामले में करीब डेढ साल के बाद फैसला आया है। 

मामले के अनुसार, गोपी यादव ओला टैक्सी के जरिये नियमित रूप से यात्रा करते थे। ओला ने 2 सितंबर 2019 को एडिशनल टाइम फेयर के 600 रुपये अधिक वसूले थे। ई-मेल के जरिये जब यादव ने इसकी शिकायत कंपनी से की तो उन्हें कंपनी की ओर से अगली यात्रा में राशि कम करने का आश्वासन दिया गया। 

हालांकि इसके बाद भी कंपनी का ज्यादा राशि वसूलना जारी रहा। कंपनी ने यादव से 8 सितंबर 2019 और 2 अक्टूबर 2019 को भी 600-600 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूली। यादव की ओर से शिकायत किए जाने पर हमेशा अगली बार राशि समायोजित करने का आश्वासन दिया गया। 

ओला टैक्सी के रवैये से गोपी यादव काफी परेशान हो गए। उन्होंने इस बारे में अपने अधिवक्ता दीपक बुंदेला से बात की और उपभोक्ता फोरम के समक्ष मामला पेश किया। 

 

उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला

उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में हाल ही में फैसला सुनाया गया। फोरम ने ओला टैक्सी को गोपी से अतिरिक्त वसूले 1800 रुपए 6 फीसद ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही शिकायतकर्ता को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 1500 रुपये और वाद में खर्च 1500 रुपये अदा करने का भी आदेश दिया है। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशओला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की