लाइव न्यूज़ :

ओडिशा को मिली पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित न्यूज एंकर 'लिसा', उड़िया और अंग्रेजी में पढ़ेगी समाचार

By रुस्तम राणा | Updated: July 10, 2023 14:43 IST

विज्ञप्ति के अनुसार, “आने वाले दिनों में लिसा को उड़िया में और अधिक कुशल बनाने के प्रयास चल रहे हैं। आप लिसा को इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ढूंढ और फॉलो कर सकते हैं।" 

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के एक निजी समाचार चैनल ने एआई द्वारा संचालित समाचार एंकर को लॉन्च कियाचैनल ने विज्ञप्ति में कहा है कि कृत्रिम न्यूज एंकर का नाम 'लिसा' हैयह एंकर फिलहाल उड़िया और अंग्रेजी में न्यूज पढ़ेगी

भुवनेश्वर: ओडिशा स्थित एक निजी समाचार चैनल ओडिशा टीवी ने रविवार को 'लिसा' नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा संचालित समाचार एंकर को लॉन्च किया। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओडिशा की साड़ी पहने एक कृत्रिम महिला ओटीवी नेटवर्क के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए उड़िया और अंग्रेजी दोनों में समाचार प्रस्तुत करेगी। कृत्रिम न्यूज एंकर का नाम 'लिसा' है।

कंपनी के बयान के अनुसार, ओटीवी उड़िया टेलीविजन पत्रकारिता को अपनी पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समाचार एंकर, लिसा उपहार में दे रहा है। हालांकि लिसा कई भाषाएं बोल सकती हैं, लेकिन फिलहाल वह नेटवर्क के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए केवल उड़िया और अंग्रेजी में समाचार प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, “आने वाले दिनों में लिसा को उड़िया में और अधिक कुशल बनाने के प्रयास चल रहे हैं। आप लिसा को इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ढूंढ और फॉलो कर सकते हैं।" कंपनी के डिजिटल बिजनेस हेड लितिशा मंगत पांडा ने कहा कि लिसा को उड़िया में प्रशिक्षण देना एक बड़ा काम था, जिसे हम हासिल कर सके।

उन्होंने कहा, "हालांकि, हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं। हम उसे उस स्तर पर प्रशिक्षित करने की उम्मीद कर रहे हैं जिससे वह दूसरों के साथ आसानी से बातचीत कर सके।" इससे पहले, अप्रैल में, कुवैत मीडिया आउटलेट, कुवैत न्यूज़ ने अपना पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जनित समाचार प्रस्तुतकर्ता 'फ़ेधा' लॉन्च किया था। 

"फ़ेधा" शनिवार को कुवैत न्यूज़ वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट पर एक महिला की छवि के रूप में दिखाई दी, जिसके हल्के रंग के बाल खुले थे, उसने काली जैकेट और सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। कुवैती न्यूज़ कुवैत टाइम्स से संबद्ध है, जिसकी स्थापना 1961 में खाड़ी क्षेत्र के पहले अंग्रेजी-भाषा दैनिक के रूप में की गई थी। 

टॅग्स :ओड़िसाNews Broadcasters Federation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की