लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या हुई 119.2 करोड़, जियो-बीएसएनएल के ग्राहक बढ़े

By भाषा | Updated: January 3, 2019 03:32 IST

ट्राई की रपट के अनुसार अक्टूबर में देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 119.2 करोड़ हो गई जो सितंबर में 119.14 करोड़ थी।

Open in App

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार अक्टूबर तक देश में मोबाइल उपयोक्ताओे की संख्या मामूली बढ़कर 119.2 करोड़ हो गई। रिलायंस जियो और बीएसएनएल जैसी कंपनियों के ही नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। 

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जियो और बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में संयुक्त तौर पर 1.08 करोड़ का इजाफा हुआ। जबकि वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेस, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपयोक्ताओं की संख्या कुल 1.01 करोड़ घटी।

इस दौरान रिलायंस ने एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ा जबकि बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 3.66 लाख बढ़ी।

रपट में कहा गया है कि बीएसएनएल की वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर सेवा के उपयोक्ताओं की संख्या के आंकड़े अक्टूबर से ही आने शुरू हुए हैं और बीएसएनएल के उपयोक्ताओं की संख्या में इसे जोड़ लिया गया है।

अक्टूबर में वोडाफोन आइडिया ने 73.61 लाख ग्राहकों, एयरटेल ने 18.64 लाख, टाटा टेलीसर्विसेस ने 9.25 लाख, एमटीएनएल ने 8,068 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 3,831 ग्राहकों को खोया।

ट्राई की रपट के अनुसार अक्टूबर में देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 119.2 करोड़ हो गई जो सितंबर में 119.14 करोड़ थी।

वहीं लैंडलाइन के उपयोक्ताओं की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर में बीएसएनएल के 85,200 फिक्स्ड लाइन ग्राहक कम हुए। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस को 14,120, एमटीएनएल को 8,684, टाटा टेलीसर्विसेस को 3,398 और क्वैड्रेंट को 3,092 फिक्स्ड लाइन ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा।

भारती एयरटेल और वोडाफोन के फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में क्रमश: 16,340 और 8,894 बढ़ी।

देश में ब्रॉडबैंड की सेवा देने वाले 306 सेवाप्रदाताओं के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 49.61 करोड़ रही जो सितंबर में 48.17 करोड़ थी।

टॅग्स :बीएसएनएलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की