लाइव न्यूज़ :

7000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ Nokia 2.2, फोन में होगा Google Assistant बटन और बहुत कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 6, 2019 18:12 IST

भारत में इस स्मार्टफोन की टक्कर Realme C2, Realme C1, Infinix Smart Plus 3 और Asus ZenFone Max M1 जैसे फोन से होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है नोकिया 2.2ड्यूल-सिम Nokia 2.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगाइस Nokia फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 2.2 को लॉन्च किया है। Nokia के लेटेस्ट हैंडसेट को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पेश किया गया है। फोन की खासियत की अगर बात करें तो फोन में 5.71 इंच की बड़ी स्क्रीन, फेस अनलॉक फीचर और 3000mAh बैटरी के साथ एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में इस स्मार्टफोन की टक्कर Realme C2, Realme C1, Infinix Smart Plus 3 और Asus ZenFone Max M1 जैसे फोन से होगी।

Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 2.2 में 5.71 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। टियरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। नोकिया 2.2 को दो वेरियंट - 2GB रैम+ 16GB स्टोरेज और 3GBरैम + 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो AutoHDR और लो लाइट इमेज फ्यूजन जैसी टेक्नॉलजी से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

नया फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और जल्द ही इसके लिए Android Q अपडेट भी जारी किया जाएगा। फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। बात की जाए डिजाइन की तो रिफ्लेक्टिव फिनिशिंग के साथ नोकिया 2.2 को पोलिकार्बोनेट से तैयार किया गया है। फोन में एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी है।

Nokia 2.2

Nokia 2.2 की कीमत और उपलब्धता

भारतीय बाजार में नोकिया के लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 2.2 की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये है। इस कीमत पर फोन का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

नोकिया अपने लेटेस्ट फोन Nokia 2.2 को 11 जून से बेचेगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, नोकिया ऑनलाइन स्टोर और देशभर के नामी रिटेल स्टोर पर की जाएगी। वहीं, फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की