लाइव न्यूज़ :

भारत में Nokia 8.1 आज होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 10, 2018 12:06 IST

Nokia 8.1 अपने नए स्मार्टफोन Nokia 8.1 को भारत में आज लॉन्च कर सकती है। बता दें कि नोकिया 8.1 कंपनी की ओर से चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट है।

Open in App
ठळक मुद्देनोकिया 8.1 कंपनी की ओर से चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट हैNokia 8.1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैNokia 8.1 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले हफ्ते दुबई में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 8.1 को लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में आज लॉन्च कर सकती है। बता दें कि नोकिया 8.1 कंपनी की ओर से चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट है। एचएमडी ग्लोबल अपने नए डिवाइस Nokia 8.1 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश करेगी। 

नोकिया 8.1 स्मार्टफोन की खासियतों की अगर बात करें तो फोन में 6.18 इंच का प्योरडिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 3500 एमएएच की बैटरी है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब स्मार्टफोन को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।

Nokia 8.1 की भारत में अनुमानित कीमत

भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत क्या होगी इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में ही शुरू होने की उम्मीद है। Nokia 8.1 को ब्लू/ सिल्वर, स्टील/ कॉपर और आइरन/ स्टील ड्यूल टोन कलर में पेश किया गया था।

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8.1 स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन में 4 जीबी रैम मौजूद हैं। ड्यूल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।

Nokia 8.1 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूजर एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से यूजर बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर  400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।

Nokia 8.1

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वजन 178 ग्राम।

टॅग्स :नोकियास्मार्टफोनएचएमडी ग्लोबल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए