लाइव न्यूज़ :

Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन 15 जनवरी से बिकेगा ऑफलाइन, कीमत हुई कम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 14, 2019 11:37 IST

NokiaPowerUser के रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस रिटेल स्टोर्स में मंगलवार 15 जनवरी से ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Nokia 6.1 Plus को ऑफलाइन बाजार में पेश किया गया था।

Open in App

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले साल  NOkia 5.1 Plus को लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन को सिर्फ ऑनलाइन स्टोर से ही खरीदा जा सकता था जिसे एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जा रहा था। लेकिन अब कंपनी इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन मार्केट में भी उतारने वाली है। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 10,999 रुपये रखी गई थी। फ्लिपकार्ट पर फोन अभी भी इस कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

हालांकि एचएमडी ग्लोबल ने इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी कीमत 400 रुपये कम कर दी गई है जिसके बाद इसकी ऑफलाइन कीमत 10,599 हो गई है। NokiaPowerUser के रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 5.1 प्लस रिटेल स्टोर्स में मंगलवार 15 जनवरी से ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Nokia 6.1 Plus को ऑफलाइन बाजार में पेश किया गया था।

Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus के फीचर्स

फीचर की अगर बात करें तो नोकिया 5.1 प्लस फोन में 5.8 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर एक नॉच दी गई है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एआई असिस्टेंट पोर्ट्रेट लाइटिंग फीचर के साथ आता है।

Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो के साथ लॉन्च हुए नोकिया 5.1 प्लस को हाल ही में एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिला है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल