लाइव न्यूज़ :

Nokia 3310 4G वेरिएंट TENAA पर हुआ लिस्ट, जानें डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 29, 2017 11:22 IST

नोकिया 3310 4G के साथ ही नोकिया 6 (2018) एडिशन को चीनी सर्टिफिकेशन डाटाबेस TENAA में क्लियर कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फीचर फोन ने ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन के साथ ही US-बेस्ड FCC रेगुलेटरी सर्टिफिकेशन को भी क्लियर कर लिया है।TENAA लिस्टिंग ने नोकिया में 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट करने की पुष्टि की है।

फिनलैंड की कंपनी नोकिया साल 2018 की शुरुआत अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के ये दो डिवाइस नोकिया 6 (2018) और फ्लैगशिप मॉडल नोकिया 9 हो सकते हैं। इसके अलावा, नोकिया अपने नोकिया 3310 4G फीचर फोन को भी लॉन्च कर सकती है।

जैसा कि हम जानते हैं नोकिया 6 (2018) एडिशन को चीनी सर्टिफिकेशन डाटाबेस TENAA ने स्वीकृत कर लिया है। अब खबर आ रही है कि नोकिया 4G फीचर फोन को भी TENAA सर्टिफिकेशन डाटाबेस में पास कर दिया गया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस फीचर फोन ने ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन के साथ ही US-बेस्ड FCC रेगुलेटरी सर्टिफिकेशन को भी क्लियर कर लिया है।

TENAA साइट पर नोकिया के नए 4G फीचर हैंडसेट को देखा गया है। कहा जा रहा है कि यह फोटो नोकिया 3310 (2017) 3G मॉडल के जैसा दिखता है। आपको बता दें कि HMD ग्लोबल ने नोकिया 3310 (2017) 3G फीचर फोन को साल 2017 के शुरुआत में लॉन्च किया था। TENAA लिस्टिंग ने नोकिया में 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट करने की पुष्टि की है। इसके अलावा यह फोन Alibaba’s YunOS प्लेटफार्म पर काम करेगा।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कई देशों में 2G नेटवर्क ना होने के कारण HMD कंपनी ने नोकिया 3310 3G फोन को पेश किया था। इस डिवाइस में 30+ OS के साथ ट्विटर, फेसबुक और स्काइप जैसी सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

टॅग्स :नोकिआस्मार्टफोनमोबाइल3जी नेटवर्क4जी नेटवर्कटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाAndroid Go के साथ Nokia 1 मार्च में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और फीचर्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की