Android Go के साथ Nokia 1 मार्च में हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और फीचर्स
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 28, 2017 03:48 PM2017-12-28T15:48:43+5:302017-12-28T16:32:40+5:30
नोकिया 1 शुरुआती ऐंड्रॉयड गो फोन में से एक होगा।
फिनलैंड की कंपनी नोकिया जल्द ही अपना पहला नोकिया 1 Android Go स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। खबरों के मुताबिक नोकिया एंड्रॉयड गो को खास तौर पर उन स्थानों के लिए डिजाइन किया गया है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी है। कहा जा रहा है कि इस फोन को 2018 के मार्च तक पेश किया जाएगा। नोकिया ने ऐंड्रॉयड गो की घोषणा इस साल मई में की थी। कंपनी का इसे बाजार में पेश करने का मुख्य उद्देश्य सस्ते हैंडसेट में बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने का है। इसे गूगल ने ही डिजाइन किया है।
रूस के टिप्सटर एलडर मुर्टाजिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। एलडर ने इस ट्वीट में कहा कि Nokia 1 हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड प्रोग्राम का हिस्सा होगा। नए नोकिया हैंडसेट में 720x1280 पिक्सल रिजोल्यूशन वाला एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को करीब 6,670 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा।
कंपनी इस डिवाइस में एंड्रॉयड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को शामिल करेगी। लीक के मुताबिक, इस फोन में स्लो इंटरनेट स्पीड पर काम करने वाले फीचर्स जैसे- फाइल्स गो, गूगल मैप्स गो और यूट्यूब गो जैसे ऐप उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, नोकिया 2018 की पहली तिमाही में एक और फोन नोकिया 7 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस फोन को अभी तक सिर्फ चीन में लॉन्च किया है।