लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के विकल्प में मेटा ला रहा नया ऐप, जुलाई के इसी हफ्ते हो सकता है लॉन्च

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2023 13:34 IST

ऐप स्टोर लिस्टिंग के अनुसार इंस्टाग्राम का ट्विटर विकल्प थ्रेड्स 6 जुलाई को लॉन्च होने की संभावना है। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी और एलन मस्क ने ट्विटर पर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी।

Open in App
ठळक मुद्देमेटा के ट्विटर प्रतिद्वंद्वी थ्रेड्स को 6 जुलाई को लॉन्च किए जाने की संभावना है।थ्रेड्स ऐप स्टोर पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।ट्विटर की तरह ही काम करेगा ये ऐप

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के विकल्प में अपना नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। ट्विटर को कड़ी टक्कर देने वाले इस ऐप का नाम 'थ्रेड्स' रखा गया है जिस पर मेटा पिछले कई महीनों से काम कर रहा है। 

गौरतलब है कि यह खबर ऐसे समय में आई ही जब इसी हफ्ते ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर को लेकर कई बदलावों की घोषणा की है। ट्विटर में हुए नए बदलावों से जहां एक ओर यूजर्स काफी निरााश हो गए वहीं, अब थ्रेड्स को लेकर यूजर्स काफी उत्सुक हैं। 

6 जुलाई को हो सकता है लॉन्च 

 जानकारी के अनुसार, थ्रेड्स ऐप को मेटा ने ऐप स्टोर में लिस्ट किया है जहां इसकी लॉन्च डेट नजर आ रही है। इसके मुताबिक, मेटा अपने नए ऐप को 6 जुलाई को लॉन्च करेगा जिसके बाद इसे यूजर्स यूज कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि थ्रेड्स एकदम ट्विटर की तरह ही है। इसमें यूजर्स ट्वीट, री-ट्वीट, लाइक, शेयर और कमेंट्स कर सकेंगे। 

एलन मस्क और जैक डोर्सी ने दी प्रतिक्रिया

ट्विटर के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने भी ट्विटर पर ऐप की लिस्टिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उपयोगकर्ता के डेटा संग्रह को लेकर मेटा पर कटाक्ष किया पर सूक्ष्म कटाक्ष किया।

थ्रेड्स द्वारा उपयोगकर्ताओं से एकत्र किए जाने वाले सभी डेटा का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए, डोर्सी ने लिखा, "आपके सभी थ्रेड्स हमारे हैं।" वहीं, एलन मस्क ने सहमति जताते हुए डोर्सी के ट्वीट पर कमेंट किया और लिखा, Yeah (हां)।

इंस्टाग्राम आईडी से हो जाएगा लॉगिन

जानकारी के मुताबिक, थ्रेड्स ऐप में यूजर्स इंस्टाग्राम आईडी की मदद से लॉगिन कर पाएंगे। इसका मतलब है कि आपको नए अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही ऐप में उन लोगों को भी फॉलो करने का ऑप्शन देगा जो इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर है यानी आप अपने इंस्टाग्राम के दोस्तों से यहां आसानी से जुड़ पाएंगे।  

टॅग्स :मेटाइंस्टाग्रामट्विटरएलन मस्कऐपस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की