लाइव न्यूज़ :

512GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Motorola One Vision, भारत में होगी इस दिन बिक्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 20, 2019 16:40 IST

Motorola One Vision फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola One Vision ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। हम मोटोरोला वन विजन के बारे में पूरी डिटेल दे रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्दे25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है मोटोरोला वन विज़न मेंMotorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की हैMotorola One Vision की बिक्री भारत में 27 जून से

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस फोन को पिछले महीने ब्राजील में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला वन विजन में पंच-होल डिजाइन और एंड्रॉयड वन प्रोग्राम मिलेगा। फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Motorola One Vision ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। हम मोटोरोला वन विजन के बारे में पूरी डिटेल दे रहे हैं...

Motorola One Vision

Motorola One Vision की भारत में कीमत, सेल की तारीख और लॉन्च ऑफर्स (Motorola One Vision Price in India, sale date and Launch offers)

भारतीय बाजार में इसके कीमत की बात करें तो मोटोरोला वन विजन की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Motorola One Vision को दो कलर वेरिएंट ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट में बेचा जाएगा। फोन की बिक्री 27 जून से शुरू होगी।

Motorola One Vision की खरीदारी पर क्या ऑफर दिया जाएगा फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी जाएगी। बता दें कि फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

512GB तक का स्टोरेज सपोर्ट

फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा। ड्यूल सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विजन Motorola One Vision फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

अब बात ड्यूल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Motorola One Vision

15 मिनट चार्ज में देगा 7 घंटे का बैकअप

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट चार्ज करने के बाद फोन की बैटरी 7 घंटे चलेगी। फुल चार्ज पर फोन की बैटरी दिन भर चलेगी।

मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। Motorola One Vision आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।

टॅग्स :मोटोरोलाफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइललेनोवो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की