लाइव न्यूज़ :

Mototola One Power की आज है पहली सेल, इन ऑफर्स के साथ यहां से खरीदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 5, 2018 10:40 IST

मोटोरोला के इस हैंडसेट की सबसे अहम खूबी है इसमें दी गई 5000mAh की बैटरी। नया मोटोरोला स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इसमें समय पर एंड्रॉयड अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देMotorola One Power स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा हैहैंडसेट की सबसे अहम खूबी है इसमें दी गई 5000mAh की बैटरीनए स्मार्टफोन पर कंपनी 3 साल का सिक्यॉरिटी अपडेट देगी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने पिछले महीने ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola One Power को लॉन्च किया है। इस फोन की पहली सेल आज यानी 5 अक्टूबर को 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी। फोन की खासियत की अगर बात करें तो कंपनी ने इसे मेक इन इंडिया के तहत पेश किया है यानी कि इसका निर्माण पूरी तरह से भारत में किया गया है। यह भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला Android One स्मार्टफोन है।

Motorola One Power की कीमत

भारत में इस फोन की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। सेल में मोटोरोला वन पावर को नो कॉस्ट EMI, डेबिट कार्ड EMI पर खरीदा जा सकता है। अगर आप मास्टर कार्ड यूजर हैं तो इसके जरिए पहला पेमेंट करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, ऐक्सिस बैंक बज कार्ड से पेमेंट करने पर भी ग्राहक 10% छूट का लाभ ले सकेंगे।

Motorola One Power स्पेसिफिकेशन्स 

Motorola One Power डिवाइस 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर पर चलता है। मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में रैम 4 जीबी है और फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

फुल चार्ज होने पर 2 दिन तक चलेगी बैटरी

फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके मोटोरोला के टर्बोपावर चार्जर से 15 मिनट में 6 घंटे तक इस्तेमाल का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी 2 दिन तक चल जाएगी। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। मोटोरोला वन पावर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :मोटोरोलाएंड्रॉयडफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल