लाइव न्यूज़ :

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट से मिलाया हाथ, अब भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में उतरी

By भाषा | Updated: September 17, 2019 13:13 IST

ये टीवी सेट 32 इंच से 65 इंच में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। भारतीय बाजार में मोटोरोला के टीवी 29 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोटोरोला एंड्रॉयड 9.0 स्मार्ट टीवी एचडी, फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी (4के) संस्करणों में उपलब्ध होगा। ये टीवी सेट 32 इंच से 65 इंच में उपलब्ध होंगे।

मोटोरोला ने वॉलमार्ट समर्थित फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। इस भागीदारी के साथ मोटोरोला भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में उतर गई है। इसके साथ ही मोटोरोला उन कंपनियों में शामिल हो गई है जो भारत के स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट टीवी बाजार में भी हैं।

इन कंपनियों में सैमसंग, शाओमी, माइक्रोमैक्स और इंटेक्स शामिल हैं। एक अन्य महंगे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस की योजना भी इसी महीने अपना स्मार्ट टीवी पेश करने की है। मोटोरोला एंड्रॉयड 9.0 स्मार्ट टीवी हाई डेफिनिशेन (एचडी), फुल एचडी और अल्ट्रा एचडी (4के) संस्करणों में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने स्मार्ट टीवी का विकास ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज फ्लिपकार्ट के साथ किया है। ये टीवी सेट 32 इंच से 65 इंच में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। भारतीय बाजार में मोटोरोला के टीवी 29 सितंबर से उपलब्ध होंगे।

मोटोरोला मोबिलिटी के भारत में क्षेत्रीय प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत मणि ने कहा कि स्मार्टफोन के लिए हमारी फ्लिपकार्ट के साथ पहले से भागीदारी है। अब हम इसे नए स्तर पर ले गए हैं। हमारे स्मार्टफोन की तरह एंड्रायड टीवी आज के उपभोक्ताओं की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट अपने प्राइवेट लेबल मार्क्यू बाय फ्लिपकार्ट के तहत स्मार्ट टीवी बेचती है। 24 से 65 इंच के यूएचडी टीवी की कीमत 6,999 से 64,999 रुपये है।

टॅग्स :मोटोरोलास्मार्ट टीवीफ्लिपकार्टसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की