लाइव न्यूज़ :

Moto G7 और Motorola One ने भारत में दी दस्तक, ड्यूल कैमरे और कई खास फीचर्स से हैं लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 25, 2019 17:27 IST

लॉन्च के पहले से ही मोटो जी7 फोन की कई खबरें सामने आ चुकी है। हालांकि मोटोरोला वन यूजर्स के लिए सरप्राइज था। Moto G7 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 6.24 इंच का डिस्प्ले है। वहीं, दूसरी तरफ Motorola One स्मार्टफोन 5.9 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटो जी7, मोटोरोला वन के साथ मिलेगा Jio कैशबैक ऑफरMotorola One स्मार्टफोन 5.9 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस हैइन फोन्स को Moto Hub स्टोर्स,  ऑर्थोराइज्ड रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे

लेनोवो की स्वामित्व कंपनी Motorola ने भारत में आज अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G7 और Motorola One को लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये दोनों ही स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ आते हैं।

लॉन्च के पहले से ही मोटो जी7 फोन की कई खबरें सामने आ चुकी है। हालांकि मोटोरोला वन यूजर्स के लिए सरप्राइज था। Moto G7 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 6.24 इंच का डिस्प्ले है। वहीं, दूसरी तरफ Motorola One स्मार्टफोन 5.9 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है।

Moto G7 and Motorola One

Moto G7 और Motorola One की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में मोटो जी7 की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। वहीं, मोटोरोला वन की कीमत 13,999 रुपये है। फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो जाएगी। ग्राहक इन फोन्स को Moto Hub स्टोर्स,  ऑर्थोराइज्ड रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फोन को क्लियर वाइट और सेरामिक ब्लैक कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा। 

बात करें लॉन्च ऑफर की तो दोनों ही फोन पर 2,200 रुपये का जियो कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों को यह ऑफर 198 और 299 रुपये का जियो रिचार्ज करने पर ही मिलेगा।

Moto G7 के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G7 स्मार्टफोन में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विजन एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x2270 पिक्सल है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल सिम वाले इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी है जो 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

Moto G7

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4g volte, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

Motorola One के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola One स्मार्टफोन में 5.9 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विजन एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ऐंड्रेनो 506 GPU दिया गया है। 4GB रैम के साथ पेश किए गए इस फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी दी गई है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

Motorola One

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भीब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक, 4g volte और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

टॅग्स :मोटोरोलास्मार्टफोनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल