लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट ने ट्विटर को अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म से हटाया, एलन मस्क ने दी मुकदमा करने की धमकी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 20, 2023 11:43 IST

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्होंने अवैध रूप से ट्विटर डेटा का उपयोग करके प्रशिक्षण दिया। मुकदमे का समय।"

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा करने की धमकी दी।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने अवैध रूप से ट्विटर डेटा का उपयोग करके प्रशिक्षण दिया। मुकदमे का समय।

सैनफ्रांसिस्को: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा करने की धमकी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्होंने अवैध रूप से ट्विटर डेटा का उपयोग करके प्रशिक्षण दिया। मुकदमे का समय।" माइक्रोसॉफ्ट ने ट्विटर को अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, जिसके बाद एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा करने की धमकी दी।

माइक्रोसॉफ्ट पर बुधवार को अपने आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए ट्विटर के डेटा का अवैध रूप से उपयोग करने का आरोप लगाया। मस्क ने यह प्रतिक्रिया तब दी जब माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म से ट्विटर को हटा दिया गया। दरअसल, कथित तौर पर ट्विटर के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) शुल्क का भुगतान करने से माइक्रोसॉफ्ट ने इनकार कर दिया। 

माइक्रोसॉफ्ट की स्मार्ट अभियान सेवा विज्ञापनदाताओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन सहित सेवाओं पर सोशल मीडिया अभियानों का प्रबंधन करने में मदद करती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बुधवार को कहा कि 25 अप्रैल तक प्रोडक्ट के यूजर्स ट्वीट और ड्राफ्ट बनाने या पिछले ट्वीट और जुड़ाव देखने जैसे काम नहीं कर पाएंगे।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टट्विटरएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की