लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'साइबर अपराधों की वजह से दुनिया के कारोबारों को 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 24, 2020 13:11 IST

माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टीसीएस के सीईओ-एमडी राजेश गोपीनाथन भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देनडेला ने बताया- भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 72% नौकरियां टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के बाहर मौजूद हैं।गोपीनाथन ने कहा- तकनीकी बदलाव के लिए उनकी कंपनी पहले से मौजूद टैलेंट को तैयार करने पर जोर देती है।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने आज (सोमवार) से मुंबई में अपनी तीन दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत की। उन्होंने यहां माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में कई बातें शेयर कीं। नडेला ने बताया कि "साइबर अपराधों की वजह से दुनिया के कारोबारों को 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। दुनिया की जरूरतों को देखते हुए हम चाहते हैं कि सबसे ओपन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करें।"

नडेला ने बताया कि "2030 तक हमारे पास 50 अरब कनेक्टेड डिवाइस होंगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में डिजिटल की प्रमुख भूमिका हो। भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 72% नौकरियां टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के बाहर मौजूद हैं।"

नडेला का कहना है कि "भारतीय कंपनियों के सीईओ को तकनीकी रूप से सक्षम बनने की जरूरत है। साथ ही यह भी तय करना होगा कि समाधान संयुक्त रूप से सामने आएं।"

माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टीसीएस के सीईओ-एमडी राजेश गोपीनाथन भी शामिल हुए। गोपीनाथन ने कहा कि "तकनीकी बदलाव के लिए उनकी कंपनी पहले से मौजूद टैलेंट को तैयार करने पर जोर देती है।" गोपीनाथन ने आगे कहा कि "इस बात का ध्यान रखा जाता है कि बाहरी लोगों को तलाश करने की बजाय बेहतर क्षमताओं वाले कर्मचारी कंपनी के साथ बने रहें। युवाओं के पास बेहतरीन नॉलेज होती है, वे तेजी से सीखते हैं। लेकिन, ट्रेनिंग की जरूरत होती है। आईटी सेक्टर में कई सालों वाले प्रोजेक्ट का दौर खत्म हो चुका है।"

टॅग्स :सत्य नाडेलामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्वट्रप द्वारा 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद, बिग टेक कंपनियों ने एच-1बी वीज़ा धारकों को रविवार से पहले लौटने की सलाह दी

कारोबारReshma Kewalramani: मुंबई में जन्मी महिला मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई के साथ फॉर्च्यून की '100 सबसे शक्तिशाली' सूची में शामिल

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की