लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने किया पिता का अंतिम संस्कार, ई-मेल से बयान जारी कर कही ये बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 16, 2019 12:58 IST

श्मशान घाट पर तेलंगाना के मुख्य सचिव एस. के. जोशी, विशेष मुख्य सचिव सोमेश कुमार और डीजीपी महेंदर रेड्डी सहित कई सेवारत और रिटायर्ड नौकरशाह मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देनडेला के पिता का बीमारी के बाद 80 साल की उम्र में निधन हो गया था।नडेला के पिता 1962 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला ने रविवार को अपने पिता बी. एन. युगांधर का अंतिम संस्कार किया। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी युगधर का शुक्रवार को बीमारी के बाद 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। हैदराबाद के जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्मशान घाट पर तेलंगाना के मुख्य सचिव एस. के. जोशी, विशेष मुख्य सचिव सोमेश कुमार और डीजीपी महेंदर रेड्डी सहित कई सेवारत और रिटायर्ड नौकरशाह मौजूद थे। नडेला ने ई-मेल से बयान जारी कर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

नडेला ने कहा, मेरे पिता के निधन पर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता ने उन सभी लोगों और संस्थानों का ठीक से ख्याल रखा, जिनके साथ उन्हें काम करने का मौका मिला। बदले में उन्हें जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

1962 बैच के आईएएस अधिकारी युगांधर ने दिवंगत नरसिंह राव के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवा दी और मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक भी रहे थे।

टॅग्स :सत्य नाडेलामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

विश्वट्रप द्वारा 1 लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद, बिग टेक कंपनियों ने एच-1बी वीज़ा धारकों को रविवार से पहले लौटने की सलाह दी

कारोबारReshma Kewalramani: मुंबई में जन्मी महिला मुकेश अंबानी, सुंदर पिचाई के साथ फॉर्च्यून की '100 सबसे शक्तिशाली' सूची में शामिल

कारोबारमाइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद किया

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की