लाइव न्यूज़ :

Micromax लाएगा पहला डिस्प्ले नॉच और 4 कैमरे के LED फ्लैश वाला स्मार्टफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 15, 2018 15:52 IST

Micromax India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आने वाले फोन के टीजर इमेज को जारी किया है। टीजर इमेज से इस बात की साफ तौर से पुष्टि होती है कि यह स्मार्टफोन ट्रेडिशनल नॉच के साथ आएगा, ना कि ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वाटरड्रॉप नॉच के साथ।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल हैMicromax के इस स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाना हैMicromax India के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से टीज़र ज़ारी

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत में अपना नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से मीडिया को लॉन्च इनवाइट भी भेज दिया गया है। माइक्रोमैक्स ने अपने आने वाले स्मार्टफोन का टीजर भी सोशल जारी किया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर से साफ होता है कि आने वाले फोन में डिस्प्ले नॉच के अलावा, मेटल फिनिश बॉडी दी गई है। साथ ही Micromax फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी फ्लैश होने की पुष्टि होती है।

Micromax India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आने वाले फोन के टीजर इमेज को जारी किया है। टीजर इमेज से इस बात की साफ तौर से पुष्टि होती है कि यह स्मार्टफोन ट्रेडिशनल नॉच के साथ आएगा, ना कि ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वाटरड्रॉप नॉच के साथ। माइक्रोमैक्स के आने वाले स्मार्टफोन में नॉच के अंदर LED फ्लैश मॉड्यूल के साथ एक सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, हैंडसेट में ड्यूल फ्रंट कैमरे दिए जा सकते हैं। हैंडसेट में मौजूद सेल्फी कैमरा ईयरपीस के दोनों तरफ होंगे।

वहीं, अगर रियर कैमरे की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया जा सकता है। साथ ही टीजर इमेज से यह भी पता चलता है कि फोन में कुछ AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे।

बता दें कि Micromax के इस स्मार्टफोन को 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इस दिन ही फोन की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा होगा।

टॅग्स :माइक्रोमैक्सस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए