लाइव न्यूज़ :

तीन रियर कैमरे वाला Xiaomi Mi A3 Android One भारत में लॉन्च, ये हैं कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 21, 2019 14:30 IST

Xiaomi Mi A3 फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम जैसे बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्साशाओमी मी ए3 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया हैMi A3 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और Mi.com पर की जाएगी

स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपना एंड्रॉयड वन ओएस आधारित Xiaomi Mi A3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी ए3 तीन रियर कैमरे और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ उतारा गया है। शाओमी Mi A3 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम जैसे बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और Mi.com पर की जाएगी।

Xiaomi Mi A3 की कीमत

शाओमी मी ए3 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Mi A3 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन 'नॉट जस्ट ब्लू', 'मोर दैन वाइट' और 'काइंड ऑफ ग्रे' में बेचा जाएगा।

Mi A3 को ई-कॉमर्स साइट अमेजन के अलावा शाओमी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर भी खरीदा जा सकेगा। मी ए3 की सेल 23 अगस्त को रखी गई है। फोन को 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह ऑफर आपको तभी मिलेगा अगर आप HDFC कार्ड से इसे खरीदते हैं। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को डबल डेटा ऑफर भी Mi A3 खरीदने पर देगा।

Xiaomi Mi A3

Mi A3 के स्पेसिफिकेशंस

शाओमी Mi A3 में 6.08 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और फोन के टॉप, बैक और कैमरा पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रटेक्शन भी दिया गया है। Mi A3 में 4GB और 6GB रैम के साथ UFS 2.1 सपॉर्ट वाले दो स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB दिए गए हैं।

एंड्रॉयड वन ओएस वाले Xiaomi Mi A3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रिनो 610 मिलता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में बैकअप के लिए 4,030mAh की बैटरी है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट मिलता है। बता दें, इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड क्यू अपडेट भी मिलेगा।

Xiaomi Mi A3

शाओमी की इस सीरीज के डिवाइस में अब तक 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता था लेकिन Mi A3 में 3.5mm जैक भी दिया गया है। बात करें डिवाइस के कैमरा की तो रियर पैनल पर मिलने वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप पर भी गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन मिलता है। सेटअप में f/1.79 अपर्चर वाला 48 एमपी का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 एमपी का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 एमपी का कैमरा सेंसर दिया गया है।

वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की