लाइव न्यूज़ :

एंड्रॉयड ऐप्स बिना परमिशन के कर रहे हैं आपको ट्रैक, स्मार्टफोन की हर ऐक्टिविटी पर रखते हैं नजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 15, 2019 11:45 IST

गूगल प्ले स्टोर में मौजूद ज्यादातर ऐप्स Google के डेटा कलेक्शन पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं। ये  ऐप्स यूजर्स की ऐक्टिविटी के आधार पर विज्ञापन दिखा सके और उन्हें टारगेट कर सकें। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे ऐप्स यूजर्स के एडवरटाइजिंग आईडी की मदद से उनके एक्टिविटी और डिवाइस को ट्रैक करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे17,000 हजार एंड्रॉयड ऐप्स यूजर्स के बिना परमिशन के उनके डिवाइस को ट्रैक कर रहा है ज्यादातर ऐप्स Google के डेटा कलेक्शन पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैंऐप्स यूजर्स के एडवरटाइजिंग आईडी की मदद से उनके एक्टिविटी और डिवाइस को ट्रैक करते हैं

कैलिफोर्नियो के इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस इंस्टीट्यूट के एक नए रिसर्च में सामने आया है कि 17,000 हजार एंड्रॉयड ऐप्स यूजर्स के बिना परमिशन के उनके डिवाइस को ट्रैक कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, रिसर्च में यह भी पता चला है कि यह ऐप्स यूजर्स के लॉन्ग टाइम बिहेवियर को भी ट्रैक कर रहे हैं। साथ ही ये Android Apps यूजर्स के छोटे-बड़े सभी एक्टिविटी को हमेशा के लिए रिकॉर्ड भी करते हैं। इस तरह के ऐप्स यूजर्स के बिना परमिशन के ऐसा करते हैं जो काफी चिंताजनक है।

CNet की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल प्ले स्टोर में मौजूद ज्यादातर ऐप्स Google के डेटा कलेक्शन पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं। ये  ऐप्स यूजर्स की ऐक्टिविटी के आधार पर विज्ञापन दिखा सके और उन्हें टारगेट कर सकें। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे ऐप्स यूजर्स के एडवरटाइजिंग आईडी की मदद से उनके एक्टिविटी और डिवाइस को ट्रैक करते हैं, साथ ही यूजर्स की जानकारियों को जुटाते हैं। एडवरटाइजिंग आईडी एक यूनिक नंबर होता है जिससे यह निश्चित किया जाता है कि यूजर्स को कैसे और किस तरह के विज्ञापन दिखाएं जाएंगे।

android apps

बता दें कि गूगल इस आईडी की मदद से ऐप डेवलपर्स के ऐप्स पर विज्ञापन दिखाता है। यह आईडी डेवलपर्स की मदद करती है जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज एक्सपीरियंस मिल सके। किए गए रिसर्च में यह पाया गया है कि इस आईडी का गलत इस्तेमाल किया जाता है। रिसर्च में कहा गया है, 'इन ऐप्स में से एक तिहाई से कम एडवरटाइजिंग आईडी लेती हैं।' मतलब बाकी सभी ऐप्स अलग तरह के यूनीक आइडेंटीफाइंग इनफॉर्मेशन इस्तेमाल करते हैं, जो यूजर्स की ऐक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं।

android apps who

इस रिसर्ज से जुड़े ब्लॉग पोस्ट में रिसर्चर सर्ज ईगलमैन बताते है कि किस तरह के ऐप्स विज्ञापन दिखाने के लिए जानकारी भेजते हैं। इन ऐप्स में एंग्री बर्ड्स, ऑडियोबुक्स बाय ऑडिबल और फ्लिपबोर्ड जैसे बड़े ऐप्स भी शामिल हैं। वहीं, क्लीन मास्टर और बैटरी डॉक्टर भी इनमें शामिल हैं। स्टोरी में कहा गया है कि गूगल ने इस पर कड़े कदम उठाने की बात कही है।

टॅग्स :एंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनऐपगूगलगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की