लाइव न्यूज़ :

LG W10, W30 बजट स्मार्टफोन की आज पहली सेल, 8,999 रुपये वाले फोन में मिलेगा 4950 रुपये का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 3, 2019 11:17 IST

नए LG फोन कम कीमत में आने के बावजूद एआई (AI) कैमरे के साथ आते हैं। ये नाइट मोड, पोर्ट्रेट, बोकेह और वाइड एंगल मोड से लैस हैं। इनमें एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देLG W10 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैLG W10 और LG W30 को पहली बार सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगाइन दोनों ही फोन्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी LG ने हाल ही में भारत में अपनी नई W सीरीज में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।  इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन LG W10, W30 और W30 Pro पेश किए गए हैं। आज इन फोन्स में LG W10 और LG W30 को पहली बार सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इन दोनों ही फोन्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर बेचा जाएगा।

बता दें कि यह सभी फोन्स लो-बजट सेगमेंट में पेश किए गए हैं। इन दोनों फोन्स की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

LG W10, W30, W30 Pro की कीमत

कीमत पर गौर करें तो भारतीय बाजार में इन तीनों स्मार्टफोन्स में एलजी डब्ल्यू10 की कीमत 8,999 रुपये होगी। इस कीमत पर 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, एलजी डब्ल्यू30 को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। LG W10 ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रीन रंग में आता है। LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन रंग में बेचा जाएगा।लॉन्च की ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 4,950 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसमें 1,750 रुपये का जियो कैशबैक है। साथ 3,250 रुपये का क्लियरट्रिप कूपन दिया जाएगा।

LG W10 स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.19 इंच का एचडी+ फुल-विज़न डिस्प्ले है, 18.9:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। ड्यूल-सिम एलजी डब्ल्यू10 एंड्रॉयड पाई पर चलता है।

LG W10, W30

फोटो और वीडियो के लिए LG W10 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फिक्स्ड फोकस लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। LG W10 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156x76.2x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।

LG W30 स्पेसिफिकेशन

यह 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौजूद है। एलजी डब्ल्यू10 की तरह ड्यूल-सिम LG W30 भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।

LG W10, W30

एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। LG W30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 162.7x78.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।

टॅग्स :एलजीस्मार्टफोनमोबाइलअमेजनसेलजियो कैश बैक ऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतदिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, विनय सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू संभालेंगे कमान; 9 राज्यों में फेरबदल

भारतLadakh LG Kavinder Gupta resigns: लद्दाख के उप राज्‍यपाल कविंदर गुप्ता ने दिया इस्तीफा

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की