लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जब तक गायब नहीं हो जाता कोरोना, साफ करते रहें अपना स्मार्टफोन, लेकिन ना करें ये गलती नहीं तो बर्बाद हो जाएगा फोन

By रजनीश | Updated: March 17, 2020 18:38 IST

अपने स्मार्टफोन को वैसे भी समय-समय पर क्लीन करते रहना चाहिए। क्योंकि जो लोग फोन को कवर लगाकर रखते हैं उसको लंबे समय तक न खोलने से उसके भीतर कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं जिन्हें कि आप सामान्य तौर पर नहीं देख सकते लेकिन वो हानिकारक हो सकते हैं। लेकिन जब कोरोना का इतना खतरा है तो एक बार फोन की साफ-सफाई जरूर कर लें।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में अमेरिकी मेडिकल जर्नल में एक रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। इस स्टडी में खुलासा हुआ था कि स्मार्टफोन में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं। बताया गया था कि इसमें टॉयलेट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

कोरोना वायरस के खतरे से कई देश पीड़ित हैं। कई देशों में ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिस तेजी से कोरोना फैल रहा है लोगों को घर में ही रहने और काम करने की सलाह दी गई। भारत में भी इसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। लोग अपनी तरफ से काफी तरीके अपना रहे हैं जिनसे बचाव किया जा सके।

साल 2017 में अमेरिकी मेडिकल जर्नल में एक रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। इस स्टडी में खुलासा हुआ था कि स्मार्टफोन में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस मौजूद होते हैं। कई बार इसमें टॉयलेट सीट के मुकाबले कई गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। उस समय शायद इस स्टडी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अब कोरोना वायरस से बचने के लिए मोबाइल को साफ रखने की जरूरत है।मोबाइल को साफ रखने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि मोबाइल को किस तरह और किस केमिकल से साफ करें जिससे कि मोबाइल साफ भी हो जाए और उसमें कोई खराबी भी न होने पाए...क्योंकि गलत केमिकल से साफ करने पर आपका फोन खराब भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए

-स्मार्टफोन को साफ करने के लिए भूलकर भी ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल ना करें। इससे फोन की डिस्प्ले खराब हो सकती है और बॉडी का कलर भी उड़ सकता है।

-एपल के मुताबिक आईफोन साफ करने के लिए किसी भी तरह का स्प्रे क्लियर खतरनाक है।

-फोन को साफ करने के लिए उसे किसी भी तरह के तरल पदार्थ में ना डुबाएं।

-मोबाइल साफ करने के लिए सीधे तौर पर अल्कोहल का प्रयोग ना करें।

-स्मार्टफोन को साफ करने के लिए केवल कीटाणुनाशक पोंछे का उपयोग करें जिसमें कम-से-कम 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल हो।

-मोबाइल को साफ करके वक्त डिस्पोजल दस्ताने का इस्तेमाल करें। इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे।

-अमेरिकी दूरसंचार सेवा प्रदाता एटीएंडटी का कहना है कि मोबाइल पर कीटाणुनाशक का छिड़काव करने के बाद उसे साफ करने के लिए पेपर टॉवेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

-IP68 रेटिंग के साथ आने वाले वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन को साबुन या हैंड सैनेटाइजर से साफ किया जा सकता है। फोन साफ करने के बाद अपने हाथों को भी अच्छी तरह से सेनेटाइज कर लें।

टॅग्स :कोरोना वायरसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए