लाइव न्यूज़ :

जियो के नए टैरिफ प्लान दूसरों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक सस्ते, महंगे होने के बाद भी फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 5, 2019 13:08 IST

Reliance Jio के ये नए प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे। जहां जियो के कॉम्पिटिटर कंपनियां Airtel और Vodafone-idea ने अपने प्रीप्रेड प्लान में 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की है वहीं, जियो ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर अपने प्लान को 25 प्रतिशत तक सस्ते रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJio के प्रीपेड प्लान दूसरी कंपनियों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक सस्ते हैंजियो नए प्लान्स में पुराने प्लान्स के मुकाबले 300 फीसदी तक ज्यादा बेनिफिट्स दिए हैं

टेलीकॉम बाजार में आई मंदी और घाटे के चलते जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान में करीब 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तीर की है। लेकिन फिर भी Jio के प्रीपेड प्लान दूसरी कंपनियों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं।

Reliance Jio के ये नए प्लान 6 दिसंबर से लागू होंगे। जहां जियो के कॉम्पिटिटर कंपनियां Airtel और Vodafone-idea ने अपने प्रीप्रेड प्लान में 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की है वहीं, जियो ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर दूसरे के मुकाबले अपने प्लान को 25 प्रतिशत तक सस्ते रखे हैं।

रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में कहा, "कंपनी ने सबसे कम कीमत पर सबसे बेहतर क्वालिटी देने के वादे को ध्यान में रखते हुए नए प्लान्स में पुराने प्लान्स के मुकाबले 300 फीसदी तक ज्यादा बेनिफिट्स दिए हैं।" इसके अलावा फायदें की अगर बात करें तो कंपनी ने जियो से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए IUC में इजाफा किया है।

प्रतिद्वंदी कंपनियों से जियो के प्लान सस्ते

28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान

Jio ने 149 रुपये वाले प्लान को 199 रुपये कर दिया है। 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ जियो से जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग भी दी जाएगी। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स मिलेंगे।

वहीं, एयरटेल में इन सुविधाओं के लिए यूजर्स को 248 रुपये और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 249 रुपये देने होंगे।

84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान

जियो ने अपने 399 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ाकर 555 रुपये कर दी है। 555 रुपये वाले प्लान के तहत 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 3000 मिनट दिए जाएंगे।

जबकि ऐसे ही बेनिफिट्स के लिए एयरटेल यूजर्स को अब 598 रुपये और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 599 रुपये चुकाने होंगे।

365 दिन वैलिडिटी वाला प्लान

जियो ने अपने सालाना पैक 1,699 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर अब 2,199 रुपये कर दिया है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों यानी कि साल भर की है जो 12,000 कॉलिंग मिनट के साथ आएंगे।

जबकि एयरटेल में इस प्लान के लिए आपको 2,398 रुपये और वोडाफोन-आइडिया के लिए 2,399 रुपये देने होंगे।

इससे ये साबित होता है कि कंपनी अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले 25 प्रतिशत सस्ते में यूजर्स को प्लान दे रही है। आप इस तुलना को इस ग्राफिक्स के जरिए समझ सकते हैं।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडियाटैरिफ प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की